{"_id":"6311993ebd5b8a56ac7a5afc","slug":"teacher-beats-up-two-students-in-kannauj-villagers-create-ruckus-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: शिक्षक ने दो छात्रों को पीटा, ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा, अधिकारियों आश्वासन देकर शांत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: शिक्षक ने दो छात्रों को पीटा, ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा, अधिकारियों आश्वासन देकर शांत कराया
Fri, 02 Sep 2022 01:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:50 PM IST
सार
नसरापुर प्राथमिक विद्यालय में दो छात्रों की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
शिक्षक ने दो बच्चों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के नसरापुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने दो छात्रों को पीट दिया। छात्रों के शरीर में चोटों के निशान देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर दिया। शिक्षक पर कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
शहर के नसरापुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र शोभित पुत्र बादशाह और आयुष पुत्र प्रदीप शुक्रवार को स्कूल पहुंचे थे। देर होने के कारण छात्र सौरभ ने दोनों छात्रों को पीट दिया। इससे शरीर पर चोटों के निशान आ गए। रोते हुए घर पहुंचने छात्रों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इससे ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ शिक्षा अधिकारी पहुंच गए। करीब दो घंटे तक ग्रामीणों के हंगामे के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन