फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teacher appointment letter will share on 24

24 से बांटेंगे टीचर नियुक्ति पत्र, 27 से ज्वाइनिंग

Mon, 19 Jan 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 19 Jan 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
teacher appointment letter will share on 24
शहर में प्राथमिक स्कूलों के लिए टीचर भर्ती के आवेदकों को नियुक्ति पत्र 24 जनवरी से बीएसए कार्यालय में बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


शहर में स्नातक क्षेत्र चुनाव की वजह से तिथि में फेरबदल किया गया है, जबकि प्रदेश भर में सोमवार से नियुक्ति पत्र बांटने का काम शुरू हो रहा है।

27 जनवरी तक आवेदकों को स्कूलों में ज्वाइनिंग करनी होगी।

ये जानकारी शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश (एससीईआरटी) के डाइरेक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान दी है।

बताया कि शहर में कुल 12 प्राथमिक शिक्षकों के पद थे। इसमें छह सामान्य और छह आरक्षित थे, जोकि भर लिए गए हैं।

इसके बाद भी किसी वजह से ये पद खाली रह जाते हैं तो इन्हें भरने के लिए दोबारा काउंसिलिंग कराई जाएगी।

बीएसए राजेंद्र प्रसाद और डाइट प्राचार्य केके ओझा ने बताया कि शहर में 24 जनवरी से नियुक्त बीएसए कार्यालय में बंटेंगे।

नियुक्ति पत्र के साथ ही टीचर्स को स्कूल भी एलॉट कर दिए जाएंगे। आवेदक फिर 27 तक रिपोर्ट कर इसकी सूचना बीएसए विभाग में देंगे।  

कानपुर का कटऑफ सबसे ज्यादा गया है। कानपुर में कट ऑफ 132 अंक गया है। अधिकतम अंक 141 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed