{"_id":"6014717f8ebc3e32f2278e0d","slug":"teacher-akbarpur-news-knp6087635147","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शिक्षक संत कुमार दीक्षित का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शिक्षक संत कुमार दीक्षित का चयन
विज्ञापन
कानपुर देहात जिले से चयनित शिक्षक संत कुमार दीक्षित।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। राष्ट्रीय आईसीटी (इंफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्रालॉजी) पुरस्कार प्रतियोगिता के लिए जिले के शिक्षक संत कुमार दीक्षित का चयन हुआ है। वह रनियां के संविलियन विद्यालय में तैनात हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश से कुल छह शिक्षक चयनित हुए हैं। ये शिक्षक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नौ फरवरी को भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता तक पहुंच कर शिक्षक ने बेसिक शिक्षा विभाग के साथ जिले का नाम रोशन किया है।
शिक्षण कार्य में सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के साथ शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए काम करने वाले शिक्षकों की प्रतियोगिता प्रदेश स्तर फिर राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाती है। यह प्रतियोगिता एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजूकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर) के साथ मिलकर सीआईईटी (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन टेक्नालॉजी) कराता है। प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में सरवनखेड़ा ब्लाक के संवलियन विद्यालय रनियां में तैनात शिक्षक संत कुमार दीक्षित ने भाग लिया था। वह चयनित हो गए हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है। नौ फरवरी को दिल्ली में जूम एप के माध्यम से होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। बता दें कि मोबाइल, लैपटॉप व शैक्षिक एप के माध्यम से शिक्षण कार्य को सरल बनाने के साथ बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने में वह लगातार काम कर रहे हैं। इसके पहले भी कई पुरस्कार जीत कर जिले का मान बढ़ा चुके हैं। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के अलावा, इंटर कालेज, नवोदय, केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षक भी भाग लेते हैं। जिले में पहली बार कोई शिक्षक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चयनित हुआ है।
बीएसए सुनील दत्त ने बतायाकि राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता में शिक्षक संत कुमार दीक्षित का चयन होना, बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव की बात है। वह लगातार बेहतर काम करके शिक्षा व्यवस्था सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने में भी सफल होंगे।