फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tax Raid: Income tax department raids on the houses and establishments of perfume traders Pampi Jain and Faizan Malik

Tax Raid: इत्र कारोबारी पंपी जैन व फौजान मलिक के घरों और प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी, कई दस्तावेज किए जब्त

Sun, 02 Jan 2022 07:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jan 2022 07:47 PM IST
सार

इत्र कारोबारी फौजान मलिक के घर से टीम ने शनिवार को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बरामद किए हैं। उन्होंने दूसरे टीम को बताया कि जरूरतमंदों की मदद करना उनके बुजुर्गों से परंपरा चली आ रही है।

विज्ञापन
Tax Raid: Income tax department raids on the houses and establishments of perfume traders Pampi Jain and Faizan Malik
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के इत्र कारोबारी पुष्पराज उर्फ पंपी जैन और फौजान मलिक के घरों और प्रतिष्ठानों पर तीसरे दिन रविवार को भी आयकर विभाग की टीमों की छापे की कार्रवाई करती रही। दोनों कारोबारियों के यहां से टीम ने बड़ी संख्या में दस्तावेजों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


दो टीमें पंपी जैन के मुनीमों को लेकर उड़ीसा और मुंबई के प्रतिष्ठानों में जांच करने के लिए रवाना हुई है। शहर के छिपट्टी मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी पुष्पराज उर्फ पंपी जैन और मंडई ग्वाल मैदान में फौजान मलिक (इत्र कारोबारी मरहूम मलिक मियां के पुत्र) की मोहम्मद अयूब मोहम्मद याकूब (परफ्यूमर्स) फर्म के प्रतिष्ठानों, घर, कारखानों में शुक्रवार सुबह से आयकर विभाग की टीम की छापा मारी चल रही है।
विज्ञापन


तीसरे दिन रविवार को भी छानबीन जारी है। इत्र कारोबारी पंपी जैन के घर, कारखाने और कार्यालय से बड़ी संख्या में दस्तावेजों को अपने कब्जे लिया गया है। शाम करीब छह बजे टीम पंपी जैन को लेकर कारखाने पहुंची और यहां करीब एक घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर की एक टीम पंपी जैन के काम करने वाले तीन मुनीमों को लेकर उड़ीसा लेकर रवाना हुई है। वहीं एक मुनीम और उनके एक चालक को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई है। बताया जा रहा है उड़ीसा में पंपी जैन का बड़ा कारखाना और मकान भी है। मुंबई में उनका मुख्य कार्यालय है। वहीं इत्र कारोबारी फौजान मलिक के घर से दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है।
 

जरूरतमंदों की करते हैं मदद: फौजान मलिक  
इत्र कारोबारी फौजान मलिक के घर से टीम ने शनिवार को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बरामद किए हैं। उन्होंने दूसरे टीम को बताया कि जरूरतमंदों की मदद करना उनके बुजुर्गों से परंपरा चली आ रही है। बेटी की शादी या बीमारी के लिए अगर कोई भी उनसे रुपये मांगने जाता है तो वे बगैर ब्याज के देते हैं। कई लोग रुपये भी दान भी करते हैं। इससे घर में हर समय रुपये मौजूद रहते है। घर में मिले रुपयों का पूरा हिसाब-किताब पाक साफ है।

कोई परेशानी नहीं, घर में चल रही दावत, पंपी जैन
घर से कारखाने ले जाते समय पंपी जैन ने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। घर में दावत चल रही है। सभी लोग खुश रहिये। जल्द जांच प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार उन पर कई आरोप लगा रही है, लेकिन उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं है। वे खुश हैं और सभी लोगों को खुश रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed