फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tax Raid: Fake billing and bogus entry of 20 crores in Pammi's firms

Tax Raid: पम्मी की फर्मों में 20 करोड़ की फर्जी बिलिंग और बोगस इंट्री, कन्नौज के मलिक परफ्यूमर्स के यहां भी चल रही जांच-पड़ताल

Sun, 02 Jan 2022 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jan 2022 09:57 PM IST
सार

पम्पी के मुंबई स्थित आवास से दो करोड़ की नकदी मिल चुकी है। इनकी कंपनी में मिडिल ईस्ट देशों से बड़े पैमाने पर पूंजी (कैपिटल) आने की भी बात सामने आई है। यह धन किस रूट से आया है, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Tax Raid: Fake billing and bogus entry of 20 crores in Pammi's firms
पुष्पराज जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच में कोलकाता की बोगस कंपनियों के जरिये 10 करोड़ रुपये की इंट्री और इतनी ही धनराशि की फर्जी खरीद की बिलिंग के प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पम्पी के कन्नौज, दिल्ली व मुंबई स्थित करीब एक दर्जन ठिकानों और कन्नौज के मलिक परफ्यूमर्स के यहां रविवार को तीसरे दिन भी देररात तक जांच-पड़ताल चलती रही। समाजवादी इत्र लांच कर चर्चा में आए सपा एमएलसी पम्पी जैन के कानपुर, कन्नौज, लखनऊ, दिल्ली और मुंबई स्थित निवास, कार्यालय और कारखानों समेत 35 ठिकानों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक साथ छापा मारा था।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच अभी भी जारी है। पम्पी के मुंबई स्थित आवास से दो करोड़ की नकदी मिल चुकी है। इनकी कंपनी में मिडिल ईस्ट देशों से बड़े पैमाने पर पूंजी (कैपिटल) आने की भी बात सामने आई है। यह धन किस रूट से आया है, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि काले धन को सफेद करने के लिए बोगस कंपनियों का सहारा लिया गया। कोलकाता में पंजीकृत बोगस कंपनियों के माध्यम से 10 करोड़ रुपये की इंट्री दिखाई गई है। साथ ही 10 करोड़ की फर्जी बिलिंग के प्रमाण मिले हैं।

यह सभी खरीद से जुड़े बिल हैं। अब आयकर विभाग यह ब्योरा जुटा रहा है कि ये खेल कितने समय से चल रहा है। साथ ही बोगस कंपनियों का भी डाटा जुटाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पम्पी की फर्मों से की जा रही बिक्री पर 50 फीसदी तक प्रॉफिट लिया जा रहा है।

वहीं मलिक परफ्यूमर्स के संचालक के कन्नौज स्थित आवास से 3.58 करोड़ कैश मिला है। इनके दिल्ली के घर से 10 करोड़ के कैश लेनदेन के प्रमाण मिले हैं।  कन्नौज और दिल्ली में मिले चार बैंक लॉकर सील कर दिए गए हैं। बड़े पैमाने पर दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

बोगस कंपनियों के जरिये इस तरह दिखाया लेनदेन
सूत्रों के अनुसार बोगस कंपनियों का कोई अस्तित्व नहीं होता। बस ये कागजों पर पंजीकृत दिखाई जाती हैं। इनकी कंपनियों के जरिये पहले फर्म या कंपनी लोन आदि देना दिखाती है। इसके बाद इसकी अदायगी में रकम जमा की जाती है। इस प्रक्रिया में लेनदेन में काली कमाई को एक नंबर में बना लिया जाता है। यही धन किसी दूसरे को देकर फिर सरकारी चैनल से अपने खातों या कंपनी की बैलेंसशीट में इंट्री दिखाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed