{"_id":"6652d8ea3d241e7d0707aa58","slug":"tax-evasion-of-rs-3-crore-caught-in-kanpur-fertilizer-documents-seized-on-a-large-scale-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कानपुर फर्टिलाइजर में तीन करोड़ की कर चोरी पकड़ी, बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए…जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कानपुर फर्टिलाइजर में तीन करोड़ की कर चोरी पकड़ी, बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए…जांच जारी
Sun, 26 May 2024 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 26 May 2024 12:31 PM IST
सार
Kanpur News: शुक्रवार को एसजीएसटी एसआईबी की टीमों ने दादानगर स्थित कानपुर फर्टिलाइजर पर छापा मारा था। शनिवार दोपहर तक जांच के बाद टीमें लौट गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर फर्टिलाइजर में एसजीएसटी के अफसरों ने तीन करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) ज्यादा लेने और कैंटीन कर्मचारियों के मद में कर न चुकाने का मामला पकड़ में आने के बाद कार्रवाई की गई। कंपनी ने तीन करोड़ रुपये जमा भी करा दिए। वहीं, अफसरों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसजीएसटी एसआईबी की टीमों ने दादानगर स्थित कानपुर फर्टिलाइजर पर छापा मारा था। शनिवार दोपहर तक जांच के बाद टीमें लौट गईं। कंपनी चांद छाप यूरिया का उत्पादन करती है। इसके अलावा सीमेंट का भी उत्पादन होता है। बताया गया कि कंपनी ने बिल्डिंग मैटीरियल में ज्यादा आईटीसी क्लेम कर ली थी। इसके अलावा कंपनी कर्मचारियों के लिए इन हाउस कैंटीन चलाती है।
विज्ञापन
इसमें कंपनी और कर्मचारियों की हिस्सेदारी होती है। जांच में पता चला की कर्मचारियों की ओर से जमा की गई हिस्सेदारी में बनने वाले कर को नहीं चुकाया जा रहा था। विभाग के अफसरों ने डाटा एनालिसिस के जरिये गड़बड़ी को पकड़ा। इसके बाद संयुक्त आयुक्त ज्ञान प्रकाश, उपायुक्त संजीत कुमार, सहायक आयुक्त रविंद्र कुमार की टीमों ने छापा की कार्रवाई की।
विज्ञापन
