फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   "Tattoo," who used 10-year-old children to sell packets of cannabis, arrested.

Kanpur News: दस साल के बच्चों से गांजे की पुड़िया बिकवाने वाला ''''टैटू'''' गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
"Tattoo," who used 10-year-old children to sell packets of cannabis, arrested.
कानपुर। काकादेव कोचिंग मंडी में आने वाले मेधावियों को सूखे नशे का लती बनाने के आरोपी गांजा तस्कर आकाश उर्फ टैटू को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे गीता नगर क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया है। आरोपी दस साल के बच्चों को गांजे की पुड़िया देकर कोचिंग मंडी और उसके आसपास के इलाके में बिक्री करा रहा था। आरोपी के पास से 21 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एडीसीपी ऑपरेशन सुमित रामटेके ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में गांंजे की बिक्री होने सूचना मिल रही थी। टीम ने निगरानी की तो क्षेत्र में आठ से दस साल के बच्चे गांजे की पुड़िया बेचते मिले। उनके पास गांजे की दो तरह की पुड़िया थी। एक में तीन ग्राम और दूसरे में पांच ग्राम गांजा था। पूछने पर बच्चों ने बताया था कि उन्हें यह सामान एक युवक देता है। उसने कहा था कि छाेटी पुडिया सौ और बड़ी पुडिया दो सौ रुपये में बेचना। इन्हें बेचने के बदले उन्हें कुछ रुपये और चॉकलेट बिस्कुट मिलते हैं। बुधवार को आरोपी नवाबगंज निवासी आकाश उर्फ टैटू को गिरफ्तार कर लिया। उसने बच्चों से रावतपुर, काकादेव कोचिंग मंडी, गीतानगर आदि इलाकों में रहने वाले प्रतियोगी छात्राें को गांजा सप्लाई करने की बात कबूली। आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed