फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tata Power will also build six e charging stations in the city, agreement between TPEVCSL and Municipal Corpor

Kanpur: टाटा पॉवर भी शहर में बनवाएगा छह ई-चार्जिंग स्टेशन, टीपीईवीसीएसएल और नगर निगम के बीच समझौता

Thu, 30 Nov 2023 07:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Nov 2023 07:28 PM IST
सार

Kanpur News: नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में दो चार्जिंग गन होंगे। ईवी उपयोगकर्ता टाटा पॉवर ईजी चार्ज मोबाइल एप से चार्जिंग स्टेशनों का पता लगा सकेंगे।

विज्ञापन
Tata Power will also build six e charging stations in the city, agreement between TPEVCSL and Municipal Corpor
टाटा पॉवर और कानपुर नगर निगम ने मिलाया हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर में ई-वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए अडाणी समूह की कंपनी के बाद अब टाटा पॉवर समूह की टाटा पॉवर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस लि. भी आगे आई है। गुरुवार को नगर आयुक्त और कंपनी के अधिकारियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।  टाटा पॉवर समूह शहर के अलग-अलग हिस्सों में छह  ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा।

विज्ञापन

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि टाटा पॉवर समूह कृष्णा नगर के जोन-टू और जोन-फाइव में जोनल कार्यालय, सेन पश्चिम पारा पुलिस चौकी, मोतीझील पार्किंग, गोल चौराहा पर मेडिकल कॉलेज और विजय नगर चौराहा पर ओईएफ के पास चिल्ड्रेन पार्क और आसपास के क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन बनवाएगा। प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में दो चार्जिंग गन होंगे। ईवी उपयोगकर्ता टाटा पॉवर ईजी चार्ज मोबाइल एप से चार्जिंग स्टेशनों का पता लगा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed