{"_id":"600e971943a5e25c4e106dc1","slug":"tantric-died-under-suspicious-circumstances-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: तंत्र क्रिया करने गए तांत्रिक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: तंत्र क्रिया करने गए तांत्रिक की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 25 Jan 2021 04:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Jan 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में टड़ियावां थानाक्षेत्र के ग्राम टेनी में तंत्र क्रिया के दौरान संदिग्ध हालत में तांत्रिक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को तांत्रिक टेनी स्थित एक तालाब के किनारे बेसुध पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने दो लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर के मजरा मामपुर निवासी मदन प्रकाश मिश्रा (60) खेती करते थे। इसके अलावा वह तंत्र-मंत्र भी करते थे। रविवार रात लगभग एक बजे मदन प्रकाश के भाई विपिन ने यूपी 112 पर उनका अपहरण होने की सूचना दी।
इस पर टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने विपिन से संपर्क किया, तो विपिन ने खुद के टेनी में मौजूद होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम टेनी पहुंच गई। टेनी में आबादी के निकट ही स्थित एक तालाब के किनारे मदन बेसुध पड़ा मिला।
विज्ञापन
एंबुलेंस बुलवाकर उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जिला चिकित्सालय में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मदन की मौत होने की जानकारी पर पुलिस सोमवार सुबह से ही सक्रिय हो गई। सूत्रों के मुताबिक ग्राम टेनी के निकट स्थित महमदापुर में मदन के भाई विपिन की ससुराल है।
टेनी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी पिछले कुछ समय से बीमार है और इसके कारण उक्त व्यक्ति ने महमदापुर में मदन के रिश्तेदारों के जरिए उससे संपर्क किया। बीमार महिला के पति के कहने पर मदन उसके घर में रविवार रात तंत्र क्रिया के लिए गया था, इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। घबराए लोगों ने उसे तालाब के किनारे फेंक दिया और सूचना मृतक के छोटे भाई के ससुरालीजनों को दे दी। प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।