{"_id":"67be23a03e55c8871a084808","slug":"tannery-employees-assaulted-looted-over-minor-dispute-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1017305-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मामूली विवाद पर टेनरी में कर्मचारियों से मारपीट, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मामूली विवाद पर टेनरी में कर्मचारियों से मारपीट, लूट का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ में मामूली विवाद में टेनरी के अंदर कर्मचारियों से मारपीट की गई। कर्मचारियों ने कार में तोड़फोड़ कर उसमें रखे 90 हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
बिधनू के जरकला निवासी श्रीराम के अनुसार वह जाजमऊ स्थित गजल टेनरी में ठेकेदारी करते हैं। बताया कि बीती 24 फरवरी को उनका टेनरी में ही काम करने वाले दूसरे ठेकेदार से काम को लेकर विवाद हो गया था। इस पर आरोपी ठेकेदार अपने साथियों और उनके कुछ मजदूरों को भड़काकर अपने साथ ले आया और उनसे मारपीट की। पुलिस के आने पर मामला शांत हो गया। हालांकि मंगलवार को फिर से आरोपी आए और उन्हें व उनके साथ मौजूद अन्य मजदूरों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान टेनरी के अंदर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर उसमें रखे 90 हजार रुपये लूट लिए। मारपीट की घटना टेनरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद