फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tanker filled with LPG overturned on Kanpur-Etawah highway

कानपुर-इटावा हाईवे पर पलटा एलपीजी से भरा टैंकर, गैस रिसाव होते ही मच गई अफरातफरी

Tue, 05 Nov 2019 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tanker filled with LPG overturned on Kanpur-Etawah highway
कानपुर इटावा हाईवे पर पलटा एलपीजी भरा टैंकर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के सिकंदरा में डुबकी गांव के पास एलपीजी से भरा टैंकर पलट जाने से कानपुर-इटावा हाईवे पर तीन घंटे यातायात थमा रहा। गैस रिसाव से क्षेत्र में अफरा तफरी भी मची रही। गैस रिसाव काफी धीमी गति से होने की पुष्टि पर करीब तीन घंटे बाद हाईवे की सर्विस लेन से ट्रैफिक की आवाजाही शुरू कराई गई।
विज्ञापन


गैस बॉटलिंग प्लांट की तकनीकी टीम की जांच के बाद मुख्य हाईवे से ट्रैफिक का संचालन देर रात शुरू कराया जा सका। इटावा से कानपुर की ओर जा रहा इंडियन ऑयल का एलपीजी भरा टैंकर एक ट्रक को ओवरटेक करने की जल्दबाजी में पलट गया। मंगलवार शाम पांच बजे हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


 

गैस की गंध फैलने से रिसाव मानकर शाम छह बजे से हाईवे पर दोनों ओर का ट्रैफिक निर्धारित दूरी पर रुकवा दिया गया। कुछ देर में एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र, सीओ रामकृष्ण, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे। दमकल टीम ने हल्के गैस रिसाव की जानकारी देते हुए टैंकर को अपने घेरे में ले लिया।

माचिस, मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। रिसाव रोकने के लिए कानपुर के गैस वॉटलिंग प्लांट की तकनीकी टीम और क्रेन को बुलावा भेजा। तकनीकी टीम पहुंचने से पहले एफएसओ कृष्ण कुमार ने रिसाव काफी मामूली बताते हुए कुछ दूरी से ट्रैफिक संचालन शुरू करने की सहमति दे दी। इसके बाद रात करीब 9:15 बजे से हाईवे की सर्विस लेन से वाहनों को गुजारा गया।

तब तक दोनों ओर वाहनों की लगभग दो-दो किलोमीटर लंबी लाइन लग चुकी थी। पुलिस के मुताबिक टैंकर को गुजरात से लखनऊ जाना था। टैंकर चालक लखीमपुर खीरी निवासी शैलेंद्र को हिरासत में लेकर हादसे की वजह पर पूछताछ की जा रही है। वह मामूली रूप से घायल भी हुआ है। तकनीकी टीम की जांच और क्रेन से टैंकर हटाने के बाद देर रात से मेन हाईवे से यातायात संचालन शुरू कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed