फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tanker driver dies under suspicious circumstances, cleaner injured

Kanpur News: संदिग्ध हालात में टैंकर चालक की मौत, क्लीनर घायल

Tue, 26 Aug 2025 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 26 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Tanker driver dies under suspicious circumstances, cleaner injured
सरवनखेड़ा रनियां। गजनेर थाना के बहावलपुर स्थित ऑयल डिपो के बाहर खड़े टैंकर का चालक व क्लीनर रविवार रात संदिग्ध हालात में घायल पड़े मिले। जानकारी पर पहुंची पुलिस व परिजन घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर आई। यहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन रनियां स्थित फैक्टरी के बाहर शव रखकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग कर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ सदर के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

रनियां थाने के मालवर निवासी संजय पाल (23) पुत्र संतोष पाल बहावलपुर स्थित ऑयल डिपो में डीजल टैंकर चलाते थे। उनके साथ गांव का ही रौनक (30) क्लीनर का काम करते हैं। रविवार रात 12 बजे के करीब संजय संदिग्ध हालत में टैंकर के ऊपर टूल में घायल हालत में पड़ा मिला। वहीं रौनक टैंकर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस व परिजन दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले आई। यहां डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि रौनक को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अनहोनी पर संजय की मां छुन्नी, बड़े अजय पाल, बॉबिल व परिजन रोने लगे। सोमवार दोपहर को अकबरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें मौत की वजह करंट लगना बताया गया। मृतक के मत्थे में बायीं ओर एक चोट का निशान भी मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शाम चार बजे के करीब परिजन ने रनियां स्थित एक कचरी फैक्टरी के पास शव रखकर हत्या का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता संतोष पाल ने बताया कि बेटा संजय आगरा से टैंकर खाली कर 12 बजे डिपो लौटा था। बेटा पार्किंग में टैंकर खड़ा कर वहीं रुक गया था। आरोप लगाया कि तभी वहां पहुंचे गांव के अनीत उर्फ लालू, राजेश उर्फ भग्गू, प्रांशू, जगतपाल, हरिपाल, योगेंद्र, विपिन, सुशील, रोहित ने क्लीनर रौनक के साथ मिलकर बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव टैंकर के टूल पर रखकर भाग गए। आरोप लगाया कि पूर्व में भी आरोपी बेटे को जान से मारने की धमकी दे चुके थे।
इधर हंगामे की जानकारी पर सीओ सदर संजय वर्मा, रनियां थानाध्यक्ष एसएन सिंह, जनार्दन प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ के कार्रवाई के आश्वासन देने के बाद शाम पांच बजे के करीब परिजन शांत हुए। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए।

...............
वर्जन.............
प्रथम दृष्टयता टैंकर के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन से करंट लगने से चालक की जान गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - संजय वर्मा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed