फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tanker crushes young man who fell from bike, dies

Kanpur News: टैंकर ने बाइक से गिरे युवक को कुचला, मौत

Mon, 27 Nov 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 27 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tanker crushes young man who fell from bike, dies
सरवनखेड़ा। गजनेर- रायपुर मार्ग पर गोगुमऊ के पास दो बाइक सवार आपस में टकरा कर सड़क पर गिर गए। इसी बीच तेज रफ्तार से गुजर रहे टैंकर ने सड़क पर गिरे दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई। इधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने टैंकर के पहियों की हवा निकालकर करीब पौन घंटे तक जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के निनया निवासी वसीम (38) पत्नी जैतून व बेटे अजीम (10) के साथ बाइक से अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने के लिए आ रहा था। गोगुमऊ गांव के पास सामने से आ रहे गोगुमऊ निवासी राजा की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वसीम व राजा सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान रायपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने दोनों को कुचल दिया। जबकि वसीम की पत्नी व बेटा बाल- बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां लाने पर डॉ. निशांत पाठक ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। इस बीच हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना के बाद खड़े टैंकर के पहियों की हवा निकालकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई व हरसंभव मदद का भरोसा देकर परिजनों व ग्रामीणों को शांत कराया। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया की टैंकर चालक को हिरासत में लिया गया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed