फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tank less fill in water

टंकियां आधी भरीं, लोगों का गला सूखा

Sat, 30 Apr 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
tank less fill in water
एक ओर जहां सारा शहर जल संकट से परेशान है वहीं जलकल विभाग लाखों लीटर पानी बहा रहा है। यह तस्वीर रेवमोती मॉल के सामने की है, जहां शुक्रवार को टेस्‍टिंग के दौराव वाटर वाल्व लीक कर गया। राहगीरों ने इसी पानी से प्यास बुझाई। - फोटो : amarujala
कानपुर। सुबह पानी के लिए त्राहि - त्राहि मचने के बाद जल निगम ने बैराज से बेनाझाबर वॉटर वर्क्स को पानी दिया।  लेकिन शहर में लगी ज्यादातर टंकियां आधी ही भर पाईं। वहीं कई इलाकों में हुए लीकेज से करोड़ों लीटर पानी बरबाद हो गया। दरअसल, जलकल विभाग ने भैरोघाट और लोअर गंगा कैनाल से मिले पानी को ट्रीट कर इस पानी के साथ जलापूर्ति की तो थोड़ी राहत मिली, पर संकट बरकरार रहा। जलकल विभाग के आसपास के मोहल्ले भी पानी के लिए तरसते रहे। कोई पांच लाख लोग सबमर्सिबलों, हैंडपंपों में लाइन लगाकर पानी भरने के लिए मजबूर रहे।
विज्ञापन

28 अप्रैल को बैराज से पानी न मिलने की वजह से जलकल विभाग ने रात में बेनाझाबर वॉटर वर्क्स के टैंकों में भरे पानी को ही ट्रीट कर टंकियों में पानी पहुंचाया, पर डिमांड की तुलना में आपूर्ति कम होने की वजह से पीरोड, रामबाग, स्वरूप नगर, बेकनगंज, हालसी रोड, रायपुरवा, तेजाब मिल कैंपस, कारवालो नगर सहित अन्य मोहल्लों की पानी की टंकियों में से कुछ आधी भर पाईं तो कुछ उससे भी कम। सुबह इन टंकियों से आसपास के मोहल्लों में जलापूर्ति शुरू की गई। प्रेम नगर के सुनील, तेजाब मिल कैंपस के विपिन, कारवालो नगर के विनोद शुक्ला आदि ने बताया कि सुबह पांच बजे के बजाय साढ़े छह बजे नल आए। नलों से धीमे - धीमे पानी आ रहा था। आधे घंटे में ही नल चले गए। इस वजह से पानी नहीं भर पाया। सुनील ने यह भी बताया कि शाम को मोहल्ले के लोग पानी का इंतजार करते रहे। सवा छह बजे तक पानी न आने पर पीरोड टंकी पहुंचे तो बताया गया कि थोड़ी देर बाद पानी आएगा। पौने सात बजे तक पानी न आने पर जलकल विभाग कंट्रोल रूम का फोन मिलाया तो बताया कि लो-प्रेशर से जलापूर्ति हो रही है। इसलिए पीरोड में तो पानी पहुंच रहा है, पर वनखंडेश्वर मंदिर के पास पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उधर, जल निगम के अधीक्षण अभियंता एके जिंदल ने बताया कि बैराज से सुबह आठ बजे बेनाझाबर वॉटर वर्क्स को पानी देना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

केडीए में भी पानी की बर्बादी, विरोध
कानपुर। बूंद - बूंद पानी के संकट के बीच शुक्रवार को केडीए कर्मी भी पानी की बर्बादी करने लगे। वे टैंकर से सड़क पर छिड़काव कर रहे थे। अधिवक्ताओं ने केडीए सचिव से शिकायत की। सचिव ने बर्बादी रुकवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केडीए ने बिल्डिंग के पीछे मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर से नया केबल जोड़ने के लिए 15 दिन पहले सड़क खुदवाई थी। ठेकेदार ने सड़क मलबे से ही पाटकर छोड़ दी थी। ऊबड़ - खाबड़ सड़क पर धूल उड़ने से आसपास चैंबरों में बैठने वाले अधिवक्ताओं ने केडीए में शिकायत की, पर केडीए ने सड़क बनवाने के बजाय दोपहर में वहां टैंकर से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया। इस प्रकार पानी की बर्बादी होते देख कानपुर यंग लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज दीक्षित सहित अन्य ने विरोध किया। पानी की बर्बादी बंद कराने के बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने केडीए के सचिव जगदीश को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed