{"_id":"57ed62c84f1c1bca7f57431c","slug":"taking-more-antibiotics-in-fever-is-dangerous","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुखार में एंटीबायोटिक लेना खतरनाक, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार में एंटीबायोटिक लेना खतरनाक, जानिए क्या है वजह
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
एंटीबायाेटिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू और चिकनगुनिया सहित अन्य बुखार में एंटीबायोटिक लेना खतरनाक है। यह बड़ बीमारी काे दावत दे सकता है। यह कहना है आईआईटी कानपुर की मेडिकल हेल्थ, इंजीनियरिंग से संबंधित कार्यशाला के में अाए कई बड़े विज्ञानियों का। वह कहते हैं कि एेसे समय खुद ही डाक्टर बनने से अच्छा है कि किसी अच्छे डाक्टर की सलाह पर दवा का यूज करें। वह बताते हैं कि ज्यादा एंटीबायोटिक खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
विज्ञापन
डिवाइस से मधुमेह की जांच
मधुमेह की जांच
आईआईएससी बंगलूरू के प्रो. नवाकांत भट्ट ने मधुमेह की पैथालॉजी जांच सस्ती और आसान बनाने की राह प्रशस्त कर दी है। ऐसी डिवाइस बनाई है, जिसके जरिये एक साथ आठ टेस्ट किए जा सकेंगे। ब्लड के पांच और यूरिन के तीन सैंपल जांचने की सुविधा होगी। यह डिवाइस जल्द ही बाजार में होगी। प्रो. भट्ट ने कहा कि मेडिकल इंजीनियरिंग का काम अच्छा चल रहा है। डिवाइस की कीमत अभी नहीं तय है लेकिन और तकनीक से जांच सस्ती होगी। कम ब्लड में भी टेस्टिंग की जा सकेगी।