फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tableau of birth and penance of Kalyanak shown in Mahavir procession

Kanpur News: महावीर शोभायात्रा में दिखाई जन्म व तप कल्याण की झांकी

Mon, 22 Apr 2024 03:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Tableau of birth and penance of Kalyanak shown in Mahavir procession
इटावा। नगर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा के माध्यम से भगवान महावीर के जन्म, तप कल्याणक के साथ माता त्रिशला के स्वप्न एवं पिता राजा सिद्धार्थ का दरबार दिखाया गया। महाराष्ट्र के कलाकारों ने नगर के मुख्य मार्गाें पर रंगोली सजाई, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

महोत्सव में सुबह साढ़े सात बजे जिनेंद्र अभिषेक एवं नित्य पूजन के पश्चात 10 बजे भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव की शोभायात्रा बाह अड्डा से निकली। इसमें भांगड़ा के साथ केसरिया झंडा इंद्रों का आगमन कर रहा था। अहिंसा परमोधर्म बैनर के साथ डीसीएम पर सगे स्पीकरों से गूंज रहे जैन भजनों से वातावरण भक्ति मय बना रहा। कुबेर बने विकास जैन के लिए रत्नवर्षा, माता के सोलह स्वप्न, राजा सिद्धार्थ का दरबार, ढोल नगाड़ों के साथ शोभायमान लग रहा था।
विज्ञापन

बैंडबाजों की ध्वनि के साथ ऐरावत हाथी, पांडुक शिला पर विराजमान भगवान, सौधर्म इंद्र का ताडंव, बालक वर्धमान, तप कल्याणयक, मुनिराज कैशलोच, चंदवाला झांकी, समवशरण झांकी, टीले पर गाय, संसार वृक्ष सहित अन्य झांकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन रथ पर विराजमान भगवान को लेकर सौधर्म इंद्र सुधीर जैन, सुनील जैन, इंद्र छड़मीजन सुनील जैन एवं प्राचीन रथ पर भगवान को लेकर सौधर्म इंद्र प्रभाष चंद्र जैन, सारथी नरेश जैन, कुबेर प्रमोद जैन एवं इंद्र राजकुमार जैन चल रहे थे। रथ की जगह-जगह आरती उतारी गई। पक्की सराय पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, सभासद शरद बाजपेयी ने भगवान के रथ की आरती उतारी। शोभायात्रा डांडा, छैराहा, पचराहा, राजागंज चौराहा, तहसील चौराहा, बजाजा लाइन, पक्की सराय, तिकोनिया, नौरंगाबाद, साबितगंज, तहसील चौराहा होते हुए शोरावाल इंटर काॅलेज पर संपन्न हुई।

शाम 6.30 बजे से भगवान महावीर का पालना एवं जिनेंद्र भक्ति के बाद भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जितेंद्र जैन हैप्पी, अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री अरुण कुमार जैन, वैभव जैन, सुमत जैन, प्रमोद जैन, नितिन जैन, जैकी, अर्पित, विकाश, सुभम, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed