{"_id":"65f048cf2fd9bab67f085e5f","slug":"table-top-airport-first-flight-from-lucknow-reached-chitrakoot-2024-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टेबल टॉप एयरपोर्ट: लखनऊ से चित्रकूट पहुंची पहली फ्लाइट, 20 यात्रियों ने किया सफर, फूल मालाओं से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टॉप एयरपोर्ट: लखनऊ से चित्रकूट पहुंची पहली फ्लाइट, 20 यात्रियों ने किया सफर, फूल मालाओं से हुआ स्वागत
Tue, 12 Mar 2024 05:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Mar 2024 05:58 PM IST
सार
चित्रकूट में बना यूपी का पहला टेबल टॉप एयरपोर्ट। यात्री लेकर लखनऊ से पहली फ्लाइट दोपहर 3:15 बजे देवांगन एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
टेबल टॉप एयरपोर्ट पर पहुंची पहली फ्लाइट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धर्मनगरी के लोगों का हवाई सफर का सपना मंगलवार को साकार हो गया। देवांगना एयरपोर्ट पर तीन बजकर 13 मिनट पर हवाई जहाज उतरा तो लोगों ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। इस पल के साक्षी बनने के लिए जनप्रतिनिधि, अफसर और साधु-संत भी मौजूद रहे। लखनऊ से आने और यहां से लखनऊ जाने वाले यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
मंगलवार को पहले ही दिन तय समय से लगभग तीन घंटे देरी से एयरकाफ्ट शाम तीन बजकर 13 मिनट पर हवाई पट्टी पर उतरा। विमान दोपहर साढ़े 11 बजे आना था। एयरबिग फ्लाइट के मालिक संजय मंडाविया ने बताया कि लखनऊ में कुछ तकनीकी समस्या के चलते देरी हुई है। इसकी सूचना यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी। फ्लाइट से कोलकाता के लल्लू गुप्ता, उन्नाव के किशन पाठक, भाजपा नेता रमेश अवस्थी, सचिन अवस्थी, डॉ. प्रियम, एयरपोर्ट के एमडी सहित दस लोग आए।
विज्ञापन
कामदनाथ के महंत मदन गोपाल दास ने यात्रियों को माला पहनाया। डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने यात्रियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
धर्मनगरी में बढ़ेगा पर्यटन
यात्रियों ने बताया कि अब धर्मनगरी के लिए सुगम साधन उपलब्ध हो गया है। इससे पर्यटन व धार्मिक क्षेत्र का विकास होगा। इसे प्रतिदिन व अन्य धार्मिक स्थलों से भी जोड़ा जाना चाहिए। गौरतलब है कि 10 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ से वर्चुअल शुभारंभ किया था। एयरबिग कंपनी के मालिक संजय मंडाविया ने बताया कि टिकट की बुकिंग हो रही है। 19 सीटर एयरक्राॅफ्ट चलाया गया है। जल्द ही प्रत्येक दिन एयरक्राॅफ्ट से यात्रा शुरू होगी। चित्रकूट से हर तीर्थ स्थलों के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी। भाजपा नेता रामसागर चतुर्वेदी, रोहिल अग्रवाल, रमेश अवस्थी, सचिन अवस्थी, डाॅ. प्रियम समेत दस लोग चार बजे इसी एयरक्राॅफ्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

पहले दिन बीस यात्रियों ने किया सफर
एयरक्राॅफ्ट में लखनऊ से चित्रकूट तक दस फिर चित्रकूट से लखनऊ तक दस यात्रियों ने सफर किया। 20 सीटर वाले इस एयरक्राॅफ्ट में दोनों बार 10-10 क्रूज व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। सुरक्षा की दृष्टि से यह प्रयोग किया गया जो सफल रहा। यह उड़ान प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को होगी।

ऐसा है एयरपोर्ट
एयरपोर्ट में कुल 278 एकड़ भूमि का उपयोग किया गया है। टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 1542 वर्ग मीटर है। व्यस्ततम समय में सेवा क्षमता 100 यात्री, वार्षिक क्षमता एक लाख यात्री है। इसका टिकट कोई भी ऑनलाइन ले सकता है। लखनऊ व चित्रकूट का एक तरफ का किराया लगभग दो हजार रुपये से 2500 रुपये तक रहेगा। टिकट के लिए एयरपोर्ट में काउंटर भी खुला है।
टेबल टॉप एयरपोर्ट
दोनों तरफ खाई वाली किसी ऊंची पहाड़ी पर बने एयरपोर्ट को टेबल टॉप कहते हैं। यहां जहाज उतारने और उड़ान भरने, दोनों में बेहद सावधानी बरतनी होती है। चित्रकूट में बना एयरपोर्ट देवांगना पहाड़ी पर करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। चित्रकूट के अलावा लेंगपुई (मिजोरम), शिमला और कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), पाक्योंग (सिक्किम), मंगलुरु (कर्नाटक) कोझिकोड और कन्नूर (केरल) में टेबल टॉप एयरपोर्ट बने हैं।