{"_id":"6a2d85ed57dbb56ac20142c9","slug":"system-adds-to-grief-over-husband-s-death-fees-charged-even-for-the-funeral-2026-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न शर्म आई न रहम: पति का अंतिम संस्कार कराने के नाम पर वसूली ने महिला को रुलाया, बोली- कभी कानपुर नहीं आऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न शर्म आई न रहम: पति का अंतिम संस्कार कराने के नाम पर वसूली ने महिला को रुलाया, बोली- कभी कानपुर नहीं आऊंगी
Sun, 14 Jun 2026 05:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:09 PM IST
सार
Kanpur News: पोस्टमार्टम के लिए पांच घंटे इंतजार कराने का मामला सामने आया है। दुख और बेबसी से टूटी महिला ने कहा कि इस शहर में मिली परेशानियों ने जख्म और गहरे कर दिए....अब कभी यहां नहीं लौटूंगी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए पांच घंटे इंतजार कराने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के जिन मासूम बच्चों और पत्नी को पति के पोस्टमार्टम के लिए पांच घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में शुक्रवार को इंतजार कराया गया था वह लोग शव वाहन चालक के आर्थिक शोषण का भी शिकार हुए। आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस से भैरव घाट तक शव वाहन से ले जाने और मशीन से अंतिम संस्कार के नाम पर पांच हजार रुपये वसूले गए। दुख और बेबसी से टूटी महिला ने कहा कि पति की मौत का दर्द तो था ही लेकिन शहर में मिली परेशानियों ने जख्म और गहरे कर दिए....अब कभी इस शहर नहीं लौटूंगी।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के लालपुर त्रिमोहिनी निवासी बच्चूदास (35) दिल्ली में निजी नौकरी करते थे। पत्नी रीता के अनुसार बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल से दिल्ली जाते समय दादानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई थी।

महिला अपनी बेटी नाव्या और बेटे रेयांश के साथ शुक्रवार सुबह कानपुर पहुंचीं। आरोप है कि जीआरपी ने सभी आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी कर दी थीं इसके बावजूद पोस्टमार्टम हाउस कर्मियों ने शव का देरी से पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार कराने के नाम पर 5000 रुपये वसूले
रीता का आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद एक शव वाहन चालक ने भैरव घाट तक शव ले जाने और मशीन से अंतिम संस्कार कराने के नाम पर उनसे पांच हजार रुपये वसूल लिए। सामान्य तौर पर इस पूरी प्रक्रिया में करीब एक से 1500 हजार रुपये का खर्च आता है।