फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Symptoms like scrub typhus in fever patients: platelet count down, kidney, liver affected but dengue report negative

बुखार के रोगियों में स्क्रब टाइफस जैसे लक्षण: प्लेटलेट्स काउंट डाउन, गुर्दा, लिवर प्रभावित लेकिन डेंगू रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 08 Sep 2021 01:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Symptoms like scrub typhus in fever patients: platelet count down, kidney, liver affected but dengue report negative
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala
कानपुर में तेज बुखार के साथ प्लेटलेट्स काउंट गिरकर 30 हजार आने और सांस तंत्र फेल होने सरीखे जिन लक्षणों को स्वास्थ्य विभाग के अफसर विचित्र बुखार कह रहे हैं, दरअसल वे स्क्रब टाइफस बीमारी के लक्षण हैं। शहर में स्क्रब टाइफस की जांच नहीं होती तो इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली में कराई जा रही जांचों में कई रोगियों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन अभी तक ज्यादातर फिजीशियन इसे पहाड़ी इलाकों की बीमारी मानकर अनदेखी कर रहे हैं। पिछले साल मसवानपुर की रहने वाली नेहा दुबे (27) का तेज बुखार के साथ प्लेटलेट्स काउंट कम हो गया।
विज्ञापन


डेंगू की जांच निगेटिव थी। डॉक्टरों ने इसे विचित्र बुखार करार दे दिया। हालत जब अधिक बिगड़ी तो परिजन उसे नोएडा ले गए। जांच की गई तो स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई। उसे कई दिन वेंटिलेटर पर रहना पड़ा। उसका अभी भी इलाज चल रहा है। शहर के किसी भी डॉक्टर ने स्क्रब टाइफस की डायग्नोसिस नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसी तरह शहर के 15 रोगियों को स्क्रब टाइफस की पुष्टि दिल्ली स्थित एक निजी लैब ने की थी। हैलट और निजी अस्पतालों में भर्ती बहुत से रोगियों की डेंगू, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन उनका प्लेटलेट्स डाउन है। लिवर, गुर्दा और सांस तंत्र भी प्रभावित है, लेकिन स्क्रब टाइफस की जांच नहीं हुई है।

रोगियों में पुष्टि से साबित है कि यह रोगाणु शहर में है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा का कहना है कि स्क्रब टाइफस की संभावना रहती है। इस संक्रमण से लिवर, किडनी के साथ जीबी सिंड्रोम भी हुआ है। यहां जांच की सुविधा नहीं है, लेकिन रोगियों को ऐसी दवाएं दी जाती हैं कि बीमारी ठीक हो जाए।

स्क्रब टाइफस 
यह रोग ओरिंशिया सुटसुगमूशी नामक बैक्टीरिया से फैलता है। यह माइट के काटने से शरीर में पहुंचता है। यह माइट झाड़ियों में रहता है। इसे बुश टाइफस भी कहते हैं। इस माइट के अधिक झाडियों वाले घरों के लॉन, शहर के बाहरी खरपतवार वाले इलाके, गंदगी, जलभराव वाली जगह जहां घास उग आती है में रहने की संभावना होती है।

लक्षण
-तेज बुखार, कंपकंपी भी हो सकती है
-सिर दर्द, शरीर की मांसपेशियों में दर्द
-शरीर में चकत्ते, प्लेटलेट्स कम होना
-भूख न लगना, जी मिचलाना, पेट दर्द
-खांसी आना  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed