फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   swine flu

सात मौतों के बाद जागा मेडिकल कॉलेज प्रशासन

Thu, 26 Feb 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 26 Feb 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
swine flu
वेंटीलेटर न चलने के कारण पांच महिलाओं, एक पुरुष और बच्ची की मौत के बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन को संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का ख्याल आया है। कार्यदायी संस्था जीटी इंटरप्राइजेज को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


एसआईसी डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि पाइप लाइन बिछने के बाद वेंटीलेटर चलाने में मदद मिलेगी। क्योंकि सिलेंडर में प्रेशर कम होने से वेंटीलेटर ठीक से काम नहीं करते हैं। स्वाइन फ्लू के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आईडीएच में दो वेंटीलेटर लगाए गए थे।
विज्ञापन


शासन को लगातार रिपोर्ट भेजी जा रही है कि दोनों वेंटीलेटर ठीक से काम कर रहे हैं। लेकिन दोनों वेंटीलेटर बंद पड़े हैं। कुछ देर चलने के बाद जैसे ही ऑक्सीजन सिलेंडर में प्रेशर कम होता है वेंटीलेटर बंद हो जाता है। वेंटीलेटर न चलने की वजह से आईडीएच में कुछ दिनों के भीतर पांच महिलाएं, एक पुरुष और बच्ची की मौत हो चुकी है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला’ इस मुद्दे को लगातार उठा रहा है। बुधवार को प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने एसआईसी कार्यालय में कॉलेज प्रशासन के लोगों के साथ बैठक की। इस बैठक में आईडीएच में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया।


स्वाइन फ्लू से मौत की आंशका

संक्रामक रोग हॉस्पिटल में सोमवार को स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले मरीज राजेंद्र गुप्ता (55) की मौत हो गई। राजेंद्र अचलगंज उन्नाव के रहने वाले थे। परिजनों ने उन्हें 23 फरवरी की शाम को हॉस्पिटल में एडमिट कराया था, जहां उसी दिन देर रात उनकी मौत हो गई। पता चला है कि डॉक्टरों ने जांच के लिए उनका सैंपल नहीं भेजा था। परिजनों ने स्वाइन फ्लू से मौत की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed