{"_id":"6a676472a64d728bc10f407b","slug":"swindled-via-digital-arrest-2-5-lakh-extorted-from-ca-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल अरेस्ट कर ठगा: हैलो, मैं एसीपी राठौर बोल रहा हूं, आप अश्लील फिल्म देख रहे हैं, CA से ऐंठे ढाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल अरेस्ट कर ठगा: हैलो, मैं एसीपी राठौर बोल रहा हूं, आप अश्लील फिल्म देख रहे हैं, CA से ऐंठे ढाई लाख रुपये
Mon, 27 Jul 2026 07:31 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:31 PM IST
सार
साइबर ठग ने सीए को तीन दिन से डिजिटल अरेस्ट कर रखा है। अधिवक्ता पिता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हैलो... मैं साइबर क्राइम से एसीपी प्रमोद कुमार राठौर बोल रहा हूं... आप फेसबुक पर अश्लील फिल्म देखते हैं। आपके खिलाफ नई दिल्ली के करोल बाग में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फटाफट 10 लाख का इंतजाम करो वर्ना चार्जशीट लगा दी जाएगी। कुछ इसी तरह की एक फोन कॉल शनिवार रात कमला टॉवर निवासी सीए प्रशांत कुमार के पास आया।
विज्ञापन
साइबर ठग ने सोमवार तक प्रशांत को व्हाट्सएप कॉल कर ढाई लाख से अधिक रुपये ऐंठ लिए। सोमवार दोपहर सीए के अधिवक्ता पिता बसंतलाल ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिलकर उन्हें जानकारी दी। सीपी के आदेश पर साइबर ठग के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बसंतलाल ने कमिश्नर को बताया कि खुद को एसीपी बताने वाला साइबर ठग लगातार दो दिनों से बेटे को व्हाट्सएप कॉल रहा है और अलग-अलग यूपीआई नंबरों पर छोटे-छोटे अमाउंट में जैसे दो, तीन और पांच हजार रुपये ट्रांसफर करा रहा है ताकि बैंक को भी संदेह न हो।
विज्ञापन
साइबर ठग ने बेटे को धमकाया था कि घरवालों को कुछ बताया तो केस खत्म नहीं किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल ही सीए के बैंक खाते की पूरी जानकारी और मोबाइल की चैट भी निकलवाई। फर्जी एसीपी की करीब 10 पन्नों की चैट और इतने ही पन्नों के खाते का ब्यौरा हाथ लगा। इस पर पुलिस कमिश्नर ने तत्काल ही फीलखाना थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर के सामने बोला, 20 हजार और भिजवा दो
बसंतलाल बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में मौजूद थे तभी अचानक फर्जी एसीपी राठौर का फोन फिर से आया। राठौर ने सीए से कहा कि वह किसी काम से इटावा आया हुआ है। होटल में रुका है 20 हजार रुपये का इंतजाम कर भेजो। स्पीकर पर ठग और सीए की बातचीत सुन रहे सीपी के इशारे पर सीए ने ठग को बताया कि वह शाम तक रुपयों की व्यवस्था कर देगा। सीपी ने सीए को साइबर को ट्रेस करने का आश्वासन दिया है।
बसंतलाल बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में मौजूद थे तभी अचानक फर्जी एसीपी राठौर का फोन फिर से आया। राठौर ने सीए से कहा कि वह किसी काम से इटावा आया हुआ है। होटल में रुका है 20 हजार रुपये का इंतजाम कर भेजो। स्पीकर पर ठग और सीए की बातचीत सुन रहे सीपी के इशारे पर सीए ने ठग को बताया कि वह शाम तक रुपयों की व्यवस्था कर देगा। सीपी ने सीए को साइबर को ट्रेस करने का आश्वासन दिया है।