{"_id":"64e9b06fca5dc9b64308b467","slug":"swimming-in-the-raging-ganges-with-tied-hands-and-feet-pankaj-jain-set-out-to-set-a-record-by-swimming-11km-2023-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हाथ-पैर बांधकर उफनाती गंगा में तैराकी, 11KM तैरकर रिकॉर्ड बनाने निकले पंकज जैन, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हाथ-पैर बांधकर उफनाती गंगा में तैराकी, 11KM तैरकर रिकॉर्ड बनाने निकले पंकज जैन, जानें क्या है वजह
Sat, 26 Aug 2023 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 26 Aug 2023 02:53 PM IST
सार
Kanpur News: पंकज जैन इससे पहले भी 12 अगस्त 2022 को हाथ-पैर बांधकर 17.5 किमी. की तैराकी गंगा नदी में करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम बना चुके है। वह पूरे शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में है।
विज्ञापन
गंगा में तैराकी करते पंकज जैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर शहर के रहने वाले पंकज जैन ने अपने पिता पद्म जैन की स्मृति में शनिवार को हाथ-पैर बांधकर गंगा की उफानती लहरों के बीच सरसैया घाट से लेकर ड्योढ़ी घाट तक तैरने के लिए निकले। उनकी इस तैराकी का उद्देश्य गिनीस बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने का है।
विज्ञापन
उनके इस साहब को देखकर सभी हैरान हैं। सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के प्रशिक्षित तैराकों की टीम व पुलिस विभाग के सदस्य भी शामिल रहे। यूपी तैराकी संघ की देखरेख में सरसैया घाट से गंगा के तेज बहाव में पंकज जैन कूद पड़े और मछलियों की तरह तैरते हुए अपने लक्ष्य के लिए निकले।
विज्ञापन
इससे पहले भी उन्होंने कई बार यह कारनामा अपने नाम किया है। उन्होंने वर्ष 2021 में भी पंकज जैन और उनके साथ रोहित निषाद ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड हाथ पैर बांधकर 1.5 घंटे में पूरा किया था। यह तैराकी अटल घाट से शुरु होकर डयोढ़ी तक पूरा किया था।
विज्ञापन
युवाओं के लिए है प्रेरणा
तैराकी एसोसिएशन के प्रकाश अवस्थी ने जानकारी दी कि 17 किमी का सफर इससे पहले पंकज जैन अपने साथ रोहित के साथ मिलकर पूरा कर चुके हैं। इससे पहले भी 12 अगस्त 2022 को हाथ-पैर बांधकर 17.5 किमी. की तैराकी गंगा नदी में करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम बना चुके है। वह पूरे शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में है।