{"_id":"5a02c77c4f1c1b9f678b9e99","slug":"sweet-may-open-triple-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोहनपापड़ी खोल सकती है 'ट्रिपल मर्डर' का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहनपापड़ी खोल सकती है 'ट्रिपल मर्डर' का राज
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
चारपाई के पास पड़ी खाली शीशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध दंपति व पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनों के शव झोपड़ी के नजदीक आम के पेड़ के पास पड़े मिले। पास ही सोहनपापड़ी का डिब्बा पड़ा था। पुलिस इसे खुदखुशी मानकर चल रही है लेकिन इस घटना के तार सोहनपापड़ी से जुड़े भी मानें जा रहे हैं।
इटावा के भरथना थाने के सहजपुर गांव में मंगलवार को वृद्ध दंपति व पुत्र की संदिग्ध हालात में जहर से मौत हो गई। तीनों के शव उनके खेत में झोपड़ी के नजदीक आम के पेड़ के पास पड़े मिले। पास ही सोहनपापड़ी का डिब्बा पड़ा था। आशंका है कि सोहनपापड़ी जहरीली रही होगी, जिसे खाने से तीनों की मौत हुई। मामले को खुदकुशी मानकर चल रही पुलिस का कहना है कि परिवार की कुछ जमीन बेची गई थी। इसी के पैसे के बंटवारे के विवाद में इन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि हत्या के एंगल पर भी जांच होगी।

शवों के पास ही सफेद थैली में पड़ी थी सोहनपापड़ी
मौके पर मिली सोहनपपड़ी
- फोटो : अमर उजाला
सहजपुर गांव के 75 वर्षीय छोटेलाल पाल, उनकी पत्नी 70 वर्षीय रामवती पाल तथा 33 वर्षीय पुत्र राजू साथ रहते थे। तीनों के शव सुबह 10-11 बजे के बीच ग्रामीणों ने उनके खेत में पड़े देखे। दो पुत्र अलग रहते हैं। सूचना पर बड़ा पुत्र सियाराम पाल, पत्नी मीना व एसओ भरथना जेपी पाल मौके पर पहुंचे। छोटेलाल का दूसरा पुत्र लाखन सिंह पाल पत्नी के साथ सुबह सात बजे अजीतमल औरैया के मोहारी गांव में जमीन देखने निकल गया था। दोपहर तक वह भी आ गया। तीनों शवों के पास ही सफेद थैली में सोहनपापड़ी पड़ी थी। तीनों को उल्टियां हुईं थीं।
सोहनपापड़ी को जांच के लिए भेजा गया
चारपाई के पास पड़ी खाली शीशी और सोहनपापड़ी
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ भरथना विकास राय के बुलाने पर आई फोरेंसिक टीम ने शवों व घटनास्थल के फोटो कराए और फिंगर प्रिंट लिए। लाखन सिंह ने बताया कि राजू सोमवार रात को ही घर से खेत पर गया था और वहीं रात भर सोया। छोटेलाल बीमार चल रहे थे। उनको पेशाब की नली लगी थी। इससे वह गांव में बने अपने मकान में रह रहे थे। मंगलवार सुबह 7 बजे के बाद छोटेलाल पत्नी के साथ खेतों पर गए थे। इसके तीन चार घंटे बाद ही उनके शव पड़े होने की जानकारी मिली।
शवों पर चोट या खून के निशान नहीं थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोहनपापड़ी को भी जांच के लिए भेजा गया है। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल तो यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी हर पहलू पर जांच कराई जाएगी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि परिवार में मनमुटाव था। कुछ जमीन बेचे जाने की जानकारी मिली है। रात को दंपति का लाखन सिंह की पत्नी से झगड़ा हुआ तो उसने सास को थप्पड़ मार दिया था। हो सकता है कि इसी ग्लानि में दंपति ने आत्महत्या की हो। राजू ने जान क्यों दी, इस सवाल पर उन्होंने कहा, जांच की जा रही है।