{"_id":"57fe50324f1c1b3e712900d0","slug":"swati-blame-mayawati-for-low-minded-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाति ने मायावती पर बोला हमला, कहा- 'ओछी मानसिकता की राजनीति करती हैं' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति ने मायावती पर बोला हमला, कहा- 'ओछी मानसिकता की राजनीति करती हैं'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
(बाएं) भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह और बसपा सुप्रीमो मायावती (दाएं)
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह ने बसपा सुप्रीमों मायावती पर ओछी मानसिकता से राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोंगो का आह्वान किया और कहा कि वह अपनी बहू, बेटियों की आबरू को सुरक्षित रखना चाहते है तो बसपा को किसी भी हाल में सत्ता की चाबी न सौंपे। बहू बेटियों की इज्जत बचाने के लिए हर घर से क्षत्रियों को निकलकर आना होगा।
जालौन के दशहरा मिलन समारोह की मुख्य अतिथि के बतौर पहुंची स्वाती सिंह को सुनने के लिए बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्रित हुए थे। मंच पर आते ही बसपा मुखिया मायावती पर तीखा प्रहार करते हुए स्वाति ने कहा, वह कहने को महिला है लेकिन छोटी सोच रखती है। बहू, बेटियों की इज्जत उनकी नजर में कुछ नहीं है। क्षत्रिय समाज हर हाल में बसपा को रोककर बहू और बेटियों को सम्मान दिलाने का काम करेगा।
नाबालिग बेटी पर बसपा के नेताओं ने जिस तरीके से अपशब्दों का प्रयोग किया वह किसी से छिपा नहीं है। बेटी की इज्जत अगर वह समझती तो नेताओं पर कार्रवाई करती। यूपी की जनता बसपा को सबक सिखाएगी। प्रदेश में सुशासन के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति में शिखर पर लाने का प्रयास करेंगी। क्षत्रियों की एकजुटता वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है।