फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   swatantra dev singh statement on pm modi and cm yogi

पीएम मोदी और सीएम योगी के बारे में यूपी के नए भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कही दी ये बड़ी बात

Thu, 08 Aug 2019 09:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 08 Aug 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
swatantra dev singh statement on pm modi and cm yogi
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिल्हौर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ने ही एक सन्यासी को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। मोदी-योगी अपने परिवार से दूर रहकर गरीबों के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पक्का घर, 24 घंटे बिजली की रोशनी, गरीबों के बच्चों की अच्छी पढ़ाई, बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए के साथ-साथ नए भारत को मजबूत बुनियाद देने के लिए दिन-रात एक किए हैं। यही वजह है कि भाजपा का परिवार दिनदूनी रात चौगुनी गति से जाति-धर्म और मजहब की दीवारों को तोड़कर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ने तोड़ी जाति-धर्म और मजहब की दीवार-स्वतंत्र देव सिंह 

swatantra dev singh statement on pm modi and cm yogi
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को उन्होंने अरौल स्थित बूथ सदस्यता अभियान में संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों संग सबसे पहले श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असमय निधन पर शोक जताते हुए इस घटना को देश की अपूर्णीय क्षति बताया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा जाति-धर्म से ऊपर उठकर देशभर में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ हुआ। 

कई भाजपाईयों पर गाज गिरने की आशंका
झांसी-कानपुर मंडल के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह से स्थानीय पदाधिकारियों और समर्थकों ने मकनपुर और अन्य इलाकों में विरोधी दलों के सक्रिय सदस्य रहे पदाधिकारियों के भाजपा की प्राथमिक सदस्यता हासिल कर लेने की शिकायत की।

 

केंद्र और प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के तेजी से काम कर रही 

swatantra dev singh statement on pm modi and cm yogi
स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आनलाइन व्यवस्था के तहत कोई भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ले सकता है, प्रदेश कार्यकारिणी ने मंडल स्तर पर एक ऐसी टीम भी बनाई है जो पार्टी में शामिल हुए प्राथमिक सदस्यों की स्क्रीनिंग करेंगी, यदि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नए सदस्य पार्टी विरोधी कार्यों, निजी स्वार्थ के लिए, जोड़-तोड़ आदि में संलिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता फौरन दिखा दिया जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्षों को नहीं मिला बोलने का मौका
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बूथ सदस्यता अभियान में कानपुर ग्रामीण के तीन पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल अवस्थी, रवी दीक्षित और रामशरण कटियार भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के पास समय कम होने और मंच संचालक द्वारा सबसे पहले वर्तमान कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुशील कटियार, फिर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानेवंद्र सिंह और अंत में स्वतंत्र देव सिंह को भाषण का मौका दिया।

सदस्यता कार्यक्रम में मौजूद पूर्व अध्यक्षों के समर्थकों में मायूसी, रोष स्पष्ट छलका मिला। एक पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी में वर्षों तक कड़ी मेहनत के बाद भी सम्मान, शिष्टाचार और तवज्जों न मिलने का दुखड़ा भी ददिखा गांव में अपने साथी-समर्थकों से बयां कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed