{"_id":"64555c2d9e2a3e7a100ec044","slug":"swatantra-dev-singh-said-that-daughters-in-the-state-and-soldiers-on-the-border-are-safe-with-the-power-of-vote-kanpur-news-c-12-1-218138-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट की ताकत से प्रदेश में बेटियां और सीमा पर जवान सुरक्षित : स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट की ताकत से प्रदेश में बेटियां और सीमा पर जवान सुरक्षित : स्वतंत्र देव
विज्ञापन
रनियां/सिकंदरा। एक वोट की ताकत से प्रदेश में बेटियां और सीमा पर जवान सुरक्षित हैं। यह बात भाजपा के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को रनियां में हुई जनसभा में कही। उन्होंने अकबरपुर व सिकंदरा में प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाया।
रनियां में कहा कि कश्मीर में धारा 370 खत्म कर दी गई। यह मतदान की ताकत है। एक मत देने से अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बनता है। कहा कि पांच काम तुम करो, बाकी काम मोदी जी करेंगे। संकल्प दिलाया कि बच्चों से गुटखा मत मंगाना, शाम को घर पहुंचना तो मां-पिता की सेवा करना।
रिक्शे वाले को पैसे देने में आनाकानी न करना। पत्नी और बेटी पर हाथ न उठाना। शाम को दूध के अलावा कुछ नहीं पीना। कहा कि हाथी, हाथ के पंजे और साइकिल पर सवार होकर लक्ष्मी नहीं आती हैं।
विज्ञापन
कमल के फूल पर सवार होकर लक्ष्मी जी आती हैं और धनवान बनाती हैं। यहां राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
अकबरपुर स्थित प्रेम वाटिका में नगर पंचायत चेयरमैन प्रत्याशी ज्योत्सना कटियार के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में कांग्रेस को हटाकर मोदी जी ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा दिया है। विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। इस लिए भाजपा के हाथों को मजबूत करें।
वहीं, सिकंदरा में पक्का तालाब परिसर में हुई सभा में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताना है। 2017 से पहले मुश्किल से 10 घंटे बिजली मिलती थी। अब 20 घंटे बिजली मिल रही है। पेयजल के लिए हर घर में टोंटी लगाई जा रही हैं।