{"_id":"65f07ecff11aeed13605d058","slug":"swami-nalinanand-giri-maharaj-said-that-a-grand-temple-of-lord-krishna-should-be-built-in-mathura-like-ayodhya-2024-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वामी नलिनानंद: अयोध्या की तरह मथुरा में बने भव्य मंदिर, 86 देशों के लोगों के दस्तखत करा पीएम को देंगे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी नलिनानंद: अयोध्या की तरह मथुरा में बने भव्य मंदिर, 86 देशों के लोगों के दस्तखत करा पीएम को देंगे पत्र
Tue, 12 Mar 2024 09:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:45 PM IST
सार
अमेरिका से आए स्वामी नलिनानंद गिरि महाराज ने कहा कि मथुरा में अयोध्या की तरह ही भव्य मंदिर का निर्माण जल्द हो। इसके लिए वह 86 देशों के लोगों के दस्तखत कराकर पीएम मोदी को पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन
स्वामी नलिनानंद महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका से आए स्वामी नलिनानंद महाराज ने कहा कि मथुरा में अयोध्या की तरह ही भव्य मंदिर का निर्माण जल्द हो। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फिजी, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत 86 देशों के लोगों से एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मई में सौंपेंगे। हिंदुओं के पास कोई भी हिंदू राष्ट्र नहीं है। इसलिए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव दिया जाएगा। उन्होंने ये बातें मंगलवार को आर्यनगर स्थित गैंजेज क्लब में हुई प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि 86 देशों में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार किया है। हमारे मन में मथुरा और ज्ञानवापी को लेकर पीड़ा है। हम यहां पर मंदिर का निर्माण होने का इंतजार कर रहे हैं। राम और कृष्ण हमारी अस्मिता हैं। ईसाई लोग हिंदुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं, शिक्षा आदि देते हैं, इसलिए यह धर्मांतरण होते हैं। देश के साधुओं के पास करोड़ों की संपत्ति है वह लोगों के लिए शिक्षा, उनकी सुविधाओं के लिए सहयोग करें। विदेशों में पुजारियों की बेहद कमी है।

ऐसे में युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ऐसा करने से देश में धर्मांतरण के मामले रुक जाएंगे। वह खुद भी गरीब और अंध बच्चों के लिए सूरत और पंजाब के पटियाला में फाउंडेशन चला रहे हैं। स्वामी ने आगे कहा कि पीएम कलयुग में नरसिंह अवतार के बराबर हैं। प्रेसवार्ता में बालयोगी अरुण चैतन्य पुरी महाराज, राजीव महाना, कोपोस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, भाजपा नेता मनोज सिंह, राहुल भदौरिया आदि मौजूद रहे।