{"_id":"6823a71c5703ec98850d69eb","slug":"suspicious-powder-caught-in-cosmogin-lounge-sent-for-investigation-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1110329-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: काॅस्मोजिन लाउंज में पकड़ा गया संदिग्ध पाउडर जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: काॅस्मोजिन लाउंज में पकड़ा गया संदिग्ध पाउडर जांच के लिए भेजा
विज्ञापन
कानपुर।
किदवईनगर के साकेतनगर स्थित दीप सिनेमा परिसर के बेसमेंट में बने काॅस्मोजिन लाउंज एंड डिस्क में मिले संदिग्ध पाउडर को पुलिस ने मंगलवार को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया है।
वहीं, संचालकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस नोटिस तामील कराएगी। किदवईनगर पुलिस ने चार संचालकों समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
काॅस्मोजिन लाउंज एंड डिस्क में मादक पदार्थों की बिक्री और हुक्का की शिकायत पर एडीसीपी के नेतृत्व में पुलिस, नारकोटिक्स और आबकारी विभाग की टीमों ने सोमवार को छापा मारा था। करीब छह घंटे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो पेटी अंग्रेजी शराब, चार पेटी बीयर, हुक्का, फ्लेवर समेत संदिग्ध पाउडर बरामद किया था।
पुलिस ने बिना लाइसेंस शराब के भंडारण में लाउंज संचालक अशोकनगर के सूर्यांश खरबंदा, आदित्य उर्फ कार्तिक गुलाटी, नौबस्ता के चंदीपुरवा निवासी आयुष मिश्रा उर्फ लवी और अमित कुमार मिश्रा समेत दो-तीन अन्य के खिलाफ आबकारी अधिनियम और रेस्टोरेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार ने बताया कि पाउडर की लखनऊ से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।