{"_id":"68321e8411f9d702af01cc2c","slug":"suspicious-numbers-of-two-big-businessmen-of-the-city-were-found-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1125009-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शहर के दो बड़े कारोबारी के निकले संदिग्ध नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शहर के दो बड़े कारोबारी के निकले संदिग्ध नंबर
विज्ञापन
कानपुर। रोहिंग्या मो. साहिल की सीडीआर में शहर के दो बड़े कारोबारियों के मोबाइल नंबर मिले हैं। इनसे उसकी अक्सर बातचीत होती थी। कारोबारी अपना माल एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए उसके ऑटो का इस्तेमाल करते थे। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। कोतवाली पुलिस अब इस मामले में जो और नंबर मिले हैं उनकी जानकारी जुटा रही है।
पांच दिन पूर्व कोतवाली पुलिस ने बड़ा चौराहा पर चेकिंग के दौरान ऑटो चालक मो. साहिल को गिरफ्तार किया था। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया था कि पुलिस ने जब मो. साहिल के नंबर की सीडीआर निकाली तो कानपुर में दो लोगों के नंबर मिले हैं, जिनसे साहिल की सबसे ज्यादा बात हो रही थी। कोतवाली पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि संदिग्ध नंबरों में एक नंबर पेंट कारोबारी और दूसरा शू अपर बनाने वाले कारोबारी का है। दोनों कारोबारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि साहिल ऑटो से उनके माल को पहुंचाता था। इस कारण उसकी इन दोनों नंबरों पर ज्यादा बात होती थी। मामले में विवेचना जारी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।