फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suspicious in terror activity rocky surrender in etawah

संदिग्ध आतंकी राकी ने किया समर्पण, शुरू हुई पूछताछ

Sat, 11 Mar 2017 05:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 05:30 AM IST
विज्ञापन
suspicious in terror activity rocky surrender in etawah

भोपाल ट्रेन ब्लास्ट मामले में फरार चल रहे संदिग्ध आतंकी राकी राजावत ने इटावा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। 

विज्ञापन


बता दें भोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट के बाद राकी का नाम एटीएस की संदिग्ध सूची में सामने आया था। इसके बाद एटीएस और यूपी पुलिस ने उसके घर व अन्य कई ठिकानों पर कई बार छापेमारी की लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगा। अब फिल्मी अंदाज में राकी ने जब आत्म समर्पण कर दिया है तो इस बात पर खुद पुलिस भी अचंभित है। 
विज्ञापन


मगंलवार को लखनऊ में हुई आंतकी मुठभेड़ के बाद एटीएस और यूपी पुलिस ने फकरे आलम के साथ-साथ इसकी भी तलाश शुरू कर दी थी। इसके साथ ही  उसके सभी ठिकानों पर दबिश तेज कर दी गई। संदिग्ध आतंकी राकी के भागने के सभी रास्ते बंद हो चुके थे इसके बाद शुक्रवार को उसने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को इटावा में आरोपी राकी राजावत ने एसएसपी शिवहरी मीना की मौजूदगी में समर्पण किया। यहां राकी अपने कई परिजनों को साथ लेकर पहुंचा है।

खुफिया विभाग के रडार पर था राकी

suspicious in terror activity rocky surrender in etawah

वांछित राकी इटावा के ही बसरेहर कस्बे के चमरौआ मोहल्ले का रहने वाला है। एटीएस जब उसके घर पहुंची तो तो वह पिता प्रताप जाटव और परिवार समेत भाग निकला। थे। राकी खुफिया विभाग के रडार पर था। पुलिस के मुताबिक फकरे आलम और राकी रानावत के तार आईएसआईएस के नेटवर्क से जुडे़ होने की सूचना मिली है। 

राकी के पास अचानक आई अकूत धन-संपत्ति

राकी के पास अकूत धन-संपत्ति बढ़ने की लोग चर्चा कर रहे थे। यह पता लगने पर राकी पर पुलिस का संदेह बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed