{"_id":"67b37a500956f8a167063fed","slug":"suspended-deputy-ss-and-controller-recorded-their-statements-etawa-news-c-216-1-etw1005-121712-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निलंबित डिप्टी एसएस व कंट्रोलर ने दर्ज करवाए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निलंबित डिप्टी एसएस व कंट्रोलर ने दर्ज करवाए बयान
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एसके शुक्ला के समक्ष निलंबित डिप्टी एसएस साकेत कुमार व टूंडला के कंट्रोलर विशाल कुमार सोमवार को हाजिर हुए। इनसे गोमती एक्सप्रेस में मरम्मत कार्य के दौरान सिग्नल देने के बाद पूछताछ की गई। इस दौरान तीन घंटे कई सवाल दिए गए। अब ट्रेन के चालक, गार्ड समेत रेलवे स्टेशन के अन्य कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
सोमवार को इटावा जंक्शन के डिप्टी एसएस साकेत कुमार व टूंडला के कंट्रोलर विशाल कुमार को 10 बजे प्रयागराज बुलाया गया। इस दौरानउत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एसके शुक्ला ने डिप्टी एसएस साकेत कुमार व टूंडला के कंट्रोलर विशाल कुमार से पूछताछ की। उनसे 13 फरवरी को गोमती एक्सप्रेस में मरम्मत के दौरान ट्रेन को सिग्नल देने, ट्रेन के आगे लाल झंडी न लगाने व गार्ड व चालक को इस मामले की जानकारी न देेने के बारे में करीब तीन घंटे पूछताछ की गई। अब गोमती एक्सप्रेस के चालक व गार्ड समेत रेलवे स्टेशन पर तैनात अन्य कर्मचारियों को बुलाया गया है। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि डिप्टी एसएस व कंट्रोलर को प्रयागराज बुलाया गया था है। अब ट्रेन के चालक, गार्ड समेत अन्य कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
बता दें कि गुरुवार को गोमती में ब्रेक बाइंडिंग होने पर उसे इटावा जंक्शन पर रोककर मरम्मत की जा रही थी। इस दौरान गाड़ी को सिग्नल देने से ट्रेन को आगे बढ़ा दिया गया था। इस दौरान रेलवे कर्मी हरफूल ट्रेन के नीचे फंसकर करीब 50 मीटर घिसटता रहा। बाद में ट्रेन की चेन पुलिंग कर उसको रोका गया। रेलवे के तकनीशियन टीम व कर्मियों ने लापरवाही पर हंगामा किया तो आरोप है कि डिप्टी एसएस ने उनसे अभद्रता कर दी। बाद में लापरवाही पर डिप्टी एसएस को निलंबित कर दिया गया था।