फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspended City Magistrate Alankar Agnihotri claims the National Rights Front will contest the upcoming elections.

Kanpur News: निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का दावा, आगामी चुनावों में उतरेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

Fri, 27 Feb 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Suspended City Magistrate Alankar Agnihotri claims the National Rights Front will contest the upcoming elections.
अलंकार अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद
कानपुर। आगामी चुनावों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) भी उतरेगा। इसके लिए एक विचारधारा वाले लोगों को एकजुट किया जाएगा। यह बातें मोर्चा के संस्थापक और बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपने निवास स्थान केशवनगर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने देश में जनतंत्र खत्म होने का आरोप लगाया। कहा कि राम और कृष्ण को मानने वाले लोगों पर एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यूजीसी कानून से सामान्य, ओबीसी और एससी वर्गों को आपस में लड़ाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि युवा और सनातनी समाज उनके साथ है और प्रदेश में जहां संवैधानिक व्यवस्था कायम है, वहां उनकी जीत होगी।
विज्ञापन


उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अलंकार ने कहा कि यदि सांसद सामान्य वर्ग का वोट नहीं चाहते, तो उन्हें लड़ने से पहले इसका सार्वजनिक ऐलान करना चाहिए, फिर देखा जाएगा कि वे कितना सांसद व विधायक बन पाते हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप सुनियोजित साजिश का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को उसने भेंट कर आशीर्वाद लिया है। मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया। अलंकार ने कहा कि सनातनी परंपराओं पर हमला किया जा रहा है, जिसे देश माफ नहीं करेगा। उन्होंने दिल्ली में होने वाले बड़े आंदोलन में भी शामिल होने का ऐलान किया। इससे पहले उनको मां गीता, भाई बृजेंद्र सहित परिवार के अन्य लोगों ने त्रिशुल, फरसा, धनुष बाण देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed