फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspecting of having an affair with his girlfriend, he and his friend murdered his cousin.

Kanpur News: प्रेमिका से संबंध के शक में दोस्त संग मिलकर की थी चचेरे भाई की हत्या

Fri, 20 Mar 2026 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Suspecting of having an affair with his girlfriend, he and his friend murdered his cousin.
डेरापुर। थाना क्षेत्र के खिरवां में बुधवार रात को प्रेमिका से संबंध होने के शक में युवक ने अपने दोस्त संग मिलकर चचेरे भाई पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद युवक को अरहर के खेत में घास से छिपाकर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। घायल युवक की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

खिरवां निवासी राजेंद्र दिवाकर ने बताया कि बेटा शिवा उर्फ गोलू (20) मुंगीसापुर स्थित मोबाइल शॉप पर काम करता था। बुधवार रात आठ बजे के करीब बेटा गांव के बाहर टहलने की बात कहकर घर से निकला था। सवा नौ बजे उन्होंने बेटे को फोन कर खाना खाने के लिए घर आने को कहा था। इस पर बेटे ने पांच मिनट में घर आ जाने की बात कही। साढ़े नौ बजे तक बेटा घर नहीं आया तो उन्होंने दोबारा बेटे को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। रात 10 बजे के करीब बेटे का मोबाइल स्विच ऑफ हो जाने पर उन्होंने परिजन के साथ तलाश शुरू की तो गांव के रामस्वरूप कटियार के खेत में खड़ी बरसीम व अरहर टूटी मिलने पर संदेह हुआ।
विज्ञापन

इस पर परिजन ने अरहर में तलाश की तो बेटा मरणासन्न हालत में घास से ढका मिला। चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। परिजन ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया वहां डॉक्टर ने बेटे की हालत नाजुक देखते हुए उसे हैलट रेफर कर दिया। वहां गुरुवार शाम को बेटे ने दम तोड़ दिया। इधर घटना के बाद से मामले के खुलासे में जुटी पुलिस ने गांव के ही सुखवीर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि शिवा की हत्या उसके चचेरे भाई अभिषेक ने अपने दोस्त सुखवीर के साथ मिलकर की थी। पूछताछ में सुखवीर ने बताया कि वह गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। दोस्त अभिषेक को शक था कि उसकी प्रेमिका के संबंध शिवा से भी हैं। इस पर अभिषेक ने शिवा को रास्ते से हटाने के लिए उसे रुपये देकर वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था। बुधवार को उन दोनों ने योजना के अनुसार वारदात को अंजाम दिया और शिवा को मरा हुआ समझ कर खेत में फेंक कर भाग निकले थे।
............................
सीडीआर से कुछ ही घंटों में हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस
एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद से पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही थी। घटना के समय शिवा के फोन पर आखिरी कॉल अभिषेक व सुखवीर के थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सुखवीर के पास से शिवा का मोबाइल भी बरामद किया है।

.................
वर्जन
प्रेमिका से संबंध होने के शक में चचेरे भाई अभिषेक ने अपने दोस्त सुखवीर के साथ मिलकर शिवा की हत्या की थी। गिरफ्तार सुखवीर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, फरार अभिषेक की तलाश में टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। - राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed