फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Suspected of having an affair with wife, a middle aged man was killed by hitting with a stone

Hardoi Murder: पत्नी से प्रेम प्रसंग होने का था शक, पत्थर से कूचकर अधेड़ की हत्या, सरसों के खेत में मिला था शव

Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
सार

सांडी थाना इलाके में पत्नी से प्रेम प्रसंग होने के शक में अधेड़ की हत्या हुई थी। उसका शव ईदगाह के बगल में एक सरसों के खेत में मिला था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Suspected of having an affair with wife, a middle aged man was killed by hitting with a stone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के सांडी थाना इलाके के सखेड़ा गांव में हुई अधेड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग है।

विज्ञापन

इसी के चलते उसने उसकी हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया एक फरवरी को सांडी थाना क्षेत्र के सखेड़ा गांव में सरसों के खेत में एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला था। जिसकी पहचान अतुल द्विवेदी निवासी ग्राम धोन्धी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता सत्य प्रकाश की तहरीर पर हत्या और शव को छुपाने के मामले की एफआईआर  सखेड़ा गांव निवासी रिजवान के विरुद्ध पंजीकृत की गई थी। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सांडी तिराहे से रिजवान को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंधों का था शक
एसपी ने बताया कि रिजवान से जब सलाई से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसको अतुल द्विवेदी पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिससे आहत होकर उसने 31 जनवरी को अतुल को उसके घर से  बाइक पर बैठाकर अपने गांव सखेड़ा लाया।

खेत में पत्थर से की थी हत्या
घर आकर उसने अपनी बाइक घर पर खड़ी की, और अतुल को नशा करने के बहाने से अपने खेत पर ले गया। बताया कि यहां अतुल को अत्यधिक गांजा पिलाया और जब अतुल पूरी तरह से नशे में हो गया, तो उसके द्वारा सरसों के खेत में ले जाकर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने निशानदेही पर बरामद किए कपड़े और पत्थर
उसकी मौत हो जाने पर पत्थर झाड़ी में छुपा कर वहां से भाग गया। पुलिस ने रिजवान की निशानदेही पर सखेड़ा स्थित घटनास्थल पहुंचकर झाड़ियों के बीच से मृतक के खून से सनी पैंट व पत्थर बरामद किया है। उस पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed