{"_id":"5e6d0bd18ebc3ea4f16f99b1","slug":"suspected-corona-patient-ran-away-from-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: संदिग्ध मरीज अस्पताल से भागा, ग्रामीणों ने भेजा था सीएचसी, मकान मालिक ने दिल्ली से भगाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: संदिग्ध मरीज अस्पताल से भागा, ग्रामीणों ने भेजा था सीएचसी, मकान मालिक ने दिल्ली से भगाया था
Sun, 15 Mar 2020 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
हमीरपुर में दिल्ली से आए युवक को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। गांव के लोगों ने उसे घेर लिया और कोरोना की जांच कराने के लिए एंबुलेंस बुला ली। युवक को छानी स्थित सीएचसी भेजा, जहां से युवक भाग निकला।
108 एंबुलेंस के एमटी ने बताया युवक दिल्ली में जिस स्थान पर रह रहा था। वहां के लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए है। जिस पर मकान मालिक ने उसे भगा दिया था। बिंवार थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने दिल्ली से आए एक युवक को घेर लिया।

युवक दिल्ली में रहता था और शनिवार सुबह ही लौटा है। उसे मुंह पर कपड़ा बांधे देख लोगों ने पूछा तो उसने बताया उसे खांसी आ रही है। बुखार व मुंह में सूजन है। दिल्ली में जिस जगह वह रह रहा था, वहां कुछ लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इसलिए मकान मालिक ने उसे घर से भगा दिया है।
युवक की बातें सुनने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना पर एंबुलेंस पायलट मगन सिंह अपने साथी एमटी विनय के साथ पहुंचे। युवक से जानकारी करने के बाद उसे नजदीक के छानी सीएचसी चलने को कहा मगर उसने मना कर दिया।
लेकिन ग्रामीणों ने उसे जबरदस्ती एंबुलेंस में बैठा दिया। छानी अस्पताल पहुंचने पर डा. श्रेया मिश्रा ने मरीज को देखकर उसकी जांच करने से हाथ खड़े कर दिए। युवक को जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। इसी बीच युवक किसी बहाने से भाग निकला। कोरोना के संदिग्ध मरीज को लेकर अब गांव के लोग मेडिकल स्टोरों से मास्क खरीदने लगे हैं। डिप्टी सीएमओ डा. रामऔतार ने बताया युवक दिल्ली से आज ही लौटकर आया था।