फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspect found again in Maharajpur, villagers beat him up and handed him over to police

Kanpur News: महाराजपुर में फिर मिला संदिग्ध, ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

Thu, 11 Sep 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Suspect found again in Maharajpur, villagers beat him up and handed him over to police
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र की सुनहला चौकी के घाघू खेड़ा गांव में बुधवार सुबह एक संदिग्ध अधेड़ मक्का के खेत में छिपा मिला। ग्रामीणों ने चोर होने के शक में उसे पीटकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार सुबह कुछ लोग खेतों की तरफ गए थे। खेतों के बीच हलचल देख तलाशी लेने पर एक अधेड़ मिला। वह खुद को झारखंड का निवासी बता रहा था। पूछताछ में बताया कि उसके दो अन्य साथी थे जो उसे छोड़कर कहीं चले गए हैं। पुलिस के अनुसार अधेड़ देखने में मानसिक विक्षिप्त लग रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं नर्वल थानाक्षेत्र के शिशुपुर नौगवा गांव निवासी युवती ने बताया कि घर के बाहर रात करीब 11 बजे एक शख्स खड़ा था। आवाज देने पर भाग गया। ग्रामीणों के खोजने पर वह नहीं मिला। मिस्र खेड़ा, पुरवामीर, महोली समेत अन्य गांवों में लोग रात भर जागते रहे।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि रात में कई बार डायल 112 में फोन किया। शिकायत नोट कराने के बाद भी पीआरवी नहीं आई। वहीं पीआरवी कर्मियों ने बताया कि रात में अभी भी कई गांवों में चोरों के आने की फर्जी सूचनाएं आती हैं। एक जगह पहुंचने पर तुरंत दूसरी जगह से सूचना आ जाती है। इससे कभी-कभी देरी हो जाती है। अभी तक जहां भी गए वहां पर सूचनाएं फर्जी निकली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed