फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Survey of Madrasas started in Kanpur

कानपुर में मदरसों का सर्वे शुरू: सोसाइटी की जमीन पर चल रहा था मदरसा, नहीं दिखा पाए कागजात

Mon, 19 Sep 2022 05:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Sep 2022 05:39 PM IST
सार

कानपुर में मदरसों की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को सर्वे के पहले दिन प्रशासनिक टीम ने जाजमऊ स्थित 2 मदरसों का सर्वे किया। जिसमें एक मदरसा वक्फ संपत्ति और दूसरा मदरसा सोसाइटी की जमीन पर चलता मिला।

विज्ञापन
Survey of Madrasas started in Kanpur
कानपुर में मदरसों का सर्वे शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन सिंह और एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने सोमवार को जाजमऊ स्थित दारुल तालीम बसनात (टीडीएस) और मदरसा जामिया महमूदिया अशरुफ उलूस का सर्वे किया। टीडीएस में 175 बच्चे और करीब 24 शिक्षक मिले।

विज्ञापन


मदरसा सोसाइटी की जमीन पर संचालित मिला, वे जमीन के कागज नहीं दिखा पाए। दूसरा जामिया मदरसा वक्फ संपत्ति पर संचालित मिला। यहां 150 बच्चे और 18 शिक्षक मिले। ये भी मदरसे की जमीन के दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन


टीम ने दोनों मदरसों के संचालकों को एक सप्ताह में जमीन के कागज दिखाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर मदरसों का सर्वे चल रहा है। जिले में कुल 250 मदरसे हैं। अभी तक की जांच में 41 गैर पंजीकृत मदरसे मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed