{"_id":"8e5eb236bada518546c2dbffaba65d97","slug":"suresh-soni-admitted-in-medanta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेदांता में भर्ती हुए सुरेश सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेदांता में भर्ती हुए सुरेश सोनी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 16 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी को सोमवार शाम गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया। दोपहर करीब 3:00 बजे उन्हें कानपुर से एयर एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी उनके साथ गए। सोनी शुक्रवार को हार्ट अटैक के बाद लक्ष्मीपत सिंहानियां हृदय रोग संस्थान (कॉर्डियोलॉजी) के आईसीयू में भर्ती थे।
सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी संघ के दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग समारोह में शामिल होने के लिए दो जून से कानपुर के पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज नवाबगंज में थे। शुक्रवार दोपहर सीने में दर्द उठा तो उन्हें कॉर्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था। सुरेश सोनी को देखने रविवार दोपहर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मेदांता के डॉक्टरों से बात की। इसके बाद सोमवार को चकेरी से एयर एंबुलेंस से सोनी को गुड़गांव ले जाया गया।
वहीं, सोमवार दोपहर 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरेश सोनी को फोन कर हाल-चाल जाना। सुरेश सोनी से पीएम की तकरीबन तीन मिनट बात हुई। पीएम ने सोनी के स्वास्थ्य का हालचाल लिया और मेदांता में मिलने की बात कही। सुबह 9.30 बजे भी पीएम का फोन आया था लेकिन उस समय सुरेश सोनी ध्यान मग्न थे इसलिए बात नहीं हो सकी। सोनी ने मोदी से कॉर्डियोलॉजी की तारीफ की। कहा कि यहां के डॉक्टर-स्टाफ बहुत मेहनत करते हैं। सभी मरीजों को पूरा इलाज मिलता है। सोनी ने डॉ. सीएम वर्मा की भी तारीफ की।