{"_id":"d34716294fecd420624fe379868f5a8a","slug":"sur-sangeet-will-be-on-4-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मार्च को शहर में बरसेंगे संगीत के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मार्च को शहर में बरसेंगे संगीत के रंग
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 26 Feb 2015 03:09 AM IST
विज्ञापन
साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था ‘स्मृति’ और ‘अमर उजाला’ के सहयोग से 35वां अखिल भारतीय संगीत समारोह चार मार्च को लाजपत भवन में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीतज्ञ पद्मभूषण पं. राजन-साजन मिश्र, उस्ताद सुजात खान अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को होली से पहले स्वर के रंगों से सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल करेंगे। मुख्य अतिथि महापौर कैप्टन पं. जगतवीर सिंह द्रोण होंगे और कमिश्नर सेंट्रल एक्साइज लखनऊ अजय दीक्षित कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगेे। इस मौके पर स्मृति पत्रिका के 35वें संस्करण का विमोचन आरटीओ वीके सोनकिया करेंगे।
कार्यक्रम में वाद्ययंत्रों पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए लखनऊ से धर्मनाथ मिश्र, बनारस से राजेश मिश्र, दिल्ली से अमजद खान, कोलकाता से संदीप घोष आएंगे। वाणी से कार्यक्रम में मिठास घोलने वालों में कानपुर से विजय कुमार मेहरोत्रा, ओमप्रकाश तिवारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
संयोजक राजेंद्र मिश्र ‘बब्बू भइया’ ने बताया कि पं राजन-साजन मिश्र को मुन्नु गुरु संगीत एवार्ड और तिलक जी एडवोकेट को स्मृति एवार्ड दिया जाएगा।
‘मुन्नू गुरु’ की याद में आयोजन
राजेंद्र मिश्र ‘बब्बू भइया’ बताते हैं कि 1980 में उनके पिता जितेंद्र कुमार मिश्र ‘मुन्नू गुरु’ का देहांत हुआ था। ‘मुन्नू गुरु’ संगीत प्रेमी थे और सुर-संगीत के धनी भी थे। उनकी याद में ही हर साल यह आयोजन होता है।