{"_id":"56e9bacb4f1c1b25778b4786","slug":"supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं तो साल भर से है 24 घंटे बिजली का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूं तो साल भर से है 24 घंटे बिजली का दावा
कानपुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। मुख्यमंत्री ने कानपुर समेत पांच महानगरों में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया हो लेकिन केस्को का दावा है कि वह पिछले साल फरवरी से शहरवासियों को यह ‘तोहफा’ दे रहा है। यह बात दीगर है कि उपभोक्ताओं को कभी चौबीस घंटे बिजली नसीब नहीं हुई। कभी इमरजेंसी रोस्टरिंग तो कभी फाल्ट के नाम पर खूब बिजली काटी गई। दो साल पहले लाइन लॉस जहां 40 फीसदी था वहीं अब यह घटकर आधा रह गया है। ऐसे में केस्को 24 घंटे बिजली सप्लाई का दावा करता है। गौरतलब है कि कानपुर में खपत बढ़ने पर 600 से 700 मेगावाट तक बिजली का खर्च है। शहर के पांच लाख तीस हजार उपभोक्ता बिजली उपभोग कर रहे हैं।