{"_id":"699765707ac3cccb060e033c","slug":"supply-came-while-repairing-the-ht-line-lineman-fell-from-the-pole-after-getting-electrocuted-kanpur-news-c-220-1-akb1007-138652-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एचटी लाइन ठीक करने में आई सप्लाई, करंट लगने पर पोल से गिरा लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एचटी लाइन ठीक करने में आई सप्लाई, करंट लगने पर पोल से गिरा लाइनमैन
Fri, 20 Feb 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के नैनपुर में गुरुवार को हाईटेंशन लाइन का फ्यूज जोड़ने के दौरान आई सप्लाई से लाइन मैन को करंट लग गया। इससे वह पोल से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे पीएचसी में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत चिंताजनक होने पर उसको मेडिकल कॉलेज से हैलट रेफर किया गया है।
राजपुर थाना क्षेत्र के डाढ़ापुर निवासी नीरज बाबू उर्फ गुंजन राजपुर उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को वह बैना नलकूप फीडर से जुड़े नैनपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का फ्यूज जोड़ने के लिए विद्युत पोल पर चढ़े थे। तभी सप्लाई आ जाने से उनको करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस कर जमीन पर आ गिरे। इसपर पास मौजूद कर्मचारी उनको राजपुर पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टर ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया है। साथी कर्मचारियों ने बताया कि पोल पर चढ़ने से पहले लाइनमैन ने विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ को फोन कर शट डाउन लिया था। फ्यूज जोड़ने के बाद जैसे ही उसने लाइन ठीक करने का प्रयास किया इसी दौरान सप्लाई आ जाने से हादसा हो गया। राजपुर के अवर अभियंता केडी वर्मा ने बताया कि लाइनमैनों का कहना है कि शट डाउन लेकर नीरज खंभे पर चढ़ा था। वहीं एसएसओ ने शट डाउन देने की बात से इन्कार किया है। मामले की जांच की जा रही है।