Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Supervisor's salary deducted after debris found on road

Kanpur News: सड़क पर मलबा मिलने से सुपरवाइजर का वेतन काटा

Sun, 29 Nov 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Supervisor's salary deducted after debris found on road
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पांडुनगर पुलिया वाली सड़क पर मलबा देख पारा चढ़ गया। उन्हाेंने कहा कि इस मार्ग पर कई जगह मलबा पड़ा है। इससे लगता है कि सुपरवाइजर वार्ड का निरीक्षण नहीं करता है। उन्हाेंने आउटसोर्सिंग के सुपरवाइजर प्रशांत पाल के एक दिन के वेतन काटने का आदेश दिया।
विज्ञापन

काकादेव के देवकी चौराहे से हरी गर्ल्स हॉस्टल वाली सड़क का निरीक्षण किया। गर्ल्स हॉस्टल के पास तीन जगह पैच छूटे मिलने पर कारण बताया गया कि जल निगम ने लाइन जोड़ी है। दलदल होने के कारण सूखने के बाद ही पैचवर्क किया जा सकेगा। सर्वोदयनगर काॅलोनी में लोगों ने नाली जाम होने की शिकायत की तो उन्होंने टीम लगाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। विजयनगर से अर्मापुर के बीच डिवाइडर के पास बेसहारा पशुओं का झुंड दिखने पर अभियान चलाकर उन्हें पकड़ने और कांजी हाउस भेजने के आदेश दिए। इस मौके पर जोनल अभियंता आरके सिंह,सहायक अभियंता तोताराम, विजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed