फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Super Star won by one wicket due to Arpit's batting

Kanpur News: अर्पित की बल्लेबाजी से सुपर स्टार एक विकेट से जीता

Tue, 24 Oct 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Super Star won by one wicket due to Arpit's batting
फर्रुखाबाद। एफसीएल के अंंडर-19 मैच में सुपर स्टार कायमगंज की टीम ने संगम इलेवन जूनियर को एक विकेट से हरा दिया। मैच की दोनों पारियों में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। अर्पित यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं अंडर-14 के मुकाबले में फर्रुखाबाद ब्लू ने ग्रीन को चार विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

सोमवार को स्टेडियम में हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए संगम इलेवन जूनियर की टीम 99 रन बनाकर आउट हो गई। संगम इलेवन की ओर से लोकेश मिश्रा ने 22, सचिन शुक्ला ने 14 बनाए। अर्पित यादव ने 17 रन देकर दो, शुभ पटेल ने 13 रन देकर चार, विकेट लिए। 100 रनों का लक्ष्य पाने उतरी सुपर स्टार कायमगंज की टीम संगम इलेवन के गेंदबाजों के सामने लड़खड़ा गई। एक समय टीम का स्कोर नौ विकेट पर 56 रन था।
विज्ञापन

कप्तान अर्पित यादव ओर शुभ पटेल ने अंतिम विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। सुपर स्टार कायमगंज की ओर से कप्तान अर्पित ने नाबाद 39, अरबाज ने 12, उत्कर्ष ने 11 रनों का योगदान किया। संगम की ओर से यश और अमन ने चार-चार विकेट लिए। अर्पित यादव को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार की ट्राॅफी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने दी। मैच में अंपायरिंग सौरभ सक्सेना ओर एमए खां ने की। अहमद मियां, अतुल पाल, अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच अंडर-16 वर्ग में फर्रुखाबाद ब्लू और ग्रीन की टीमों के बीच हुआ। ब्लू टीम ने ग्रीन को चार विकेट से पराजित कर दिया। मैच में ग्रीन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए। ग्रीन के लिए आकर्ष ने 31, जैनुल व राजेश ने छह-छह रन बनाए। फर्रुखाबाद ब्लू की टीम की ओर से संकल्प ने तीन, आशीष, कौशलप्रिय व आर्यन ने दो-दो विकेट लिए। 84 रनों का लक्ष्य पाने उतरी टीम ने छह विकेट खोकर पा लिया।

ब्लू टीम की ओर से रिषभ ने 19, नैतिक ने 18, अनिरुद्ध ने 17 रन बनाए। ग्रीन टीम की ओर से कार्तिकेय व जैनुल ने तीन-तीन विकेट लिए। संकल्प को मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी शंकर लाल गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed