फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sunlight will be ineffective due to mist and fog, melting will increase during the day

Kanpur News: धुंध, कोहरे से धूप रहेगी बेअसर, दिन में बढ़ेगी गलन

Sat, 31 Jan 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sunlight will be ineffective due to mist and fog, melting will increase during the day
कोहरे के बीच से निकलते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद से माैसम पटरी पर नहीं आ पाया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक दिन में धुंध और बर्फीली हवाओं के चलने से गलन बढ़ेगी। दो और तीन फरवरी को कानपुर में बूंदाबांदी जबकि कानपुर देहात सहित औरैया, इटावा और बुंदेलखंड के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और रात का चार डिग्री अधिक रिकाॅर्ड हुआ। अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम 11.6 डिग्री रहा। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों बादल बने हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से कानपुर सहित उत्तर प्रदेश मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में बर्फीली हवाओं का असर तेज हो रहा है। इस वजह से ठंडक बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि धूप निकलेगी लेकिन असर कम रहेगा।
विज्ञापन



बारिश और तेज हवा से दागी निकल रहे फूल, मंडी से हो रहे वापस

फोटो

कानपुर। बुधवार सुबह हुई बारिश और तेज हवा की वजह से क्षेत्र में फूलोंं की खेती पर असर पड़ा है। महाराजपुर क्षेत्र में गंगा कटरी किनारे करीब 100 बीघा से अधिक भूमि पर गेंदा, गुलदाउदी और गुलाब की खेती होती है। बारिश के बाद गेंदा और गुलदाउदी के पौधों में सड़न पैदा हो गई है और गुलाब के फूल दागी निकल रहे हैं। इन फूलों को किसान मंडी तक ले जाते हैं परंतु बिक्री न होने के कारण मजबूरी में फेंकना पड़ रहा है। नजफगढ़ गांव के किसान राम शंकर तिवारी ने बताया कि पहले रोजाना दो से ढाई क्विंटल फूल मंडी जाते थे लेकिन अब दागी फूलों को मंडी से वापस कर दिया जा रहा है। बाज खेड़ा और बिपौसी गांव के किसानों राकेश कुमार, चंद्र प्रकाश और उमेश निषाद ने कहा कि फूलों के साथ आलू की खेती भी बुरी तरह प्रभावित है। झुलसा रोग तेजी से आलू की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। यदि इसी तरह का माैसम रहा तो फसल पूरी तरह चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed