{"_id":"5b71cf7f42c79229e40629db","slug":"sunil-bansals-car-accident-on-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसे की गवाह ये दो तस्वीरें, टायर फटने से पलटी सुनील बंसल के काफिले की कार, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसे की गवाह ये दो तस्वीरें, टायर फटने से पलटी सुनील बंसल के काफिले की कार, 3 घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त भाजपा के संगठन मंत्री की कार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मैनीभावाखेड़ा गांव के सामने भाजपा के संगठन मंत्री के काफिले में चल रही इनोवा कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। इनके काफिले में शामिल नेता लखनऊ ले गए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल मेरठ में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होकर लखनऊ लौट रहे थे। काफिले में हेमंत जैन, हरीश गड़िया व चालक अर्जुन सिंह पुत्र नवरत्न निवासी ककरहा थाना दरियापुर बिहार इनोवा से चल रहे थे।

Trending Videos
हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए
एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त भाजपा के संगठन मंत्री की कार
- फोटो : ANI
एक्सप्रेस-वे पर मैनीभावाखेड़ा गांव के सामने इनोवा टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को लखनऊ ले जाया गया। हादसा लखनऊ-कानपुर हाईवे पर होने की सूचना से भाजपाइयों में हड़कंप मच गया।
नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने हाईवे एंबुलेंस को अलर्ट किया। युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नूतन सिंह व विस्तारक आकाश गुप्ता के साथ काफी खोजबीन की, तब सही जानकारी मिली।
नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने हाईवे एंबुलेंस को अलर्ट किया। युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नूतन सिंह व विस्तारक आकाश गुप्ता के साथ काफी खोजबीन की, तब सही जानकारी मिली।