फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Jai Jai Jai Bajrangi strong ... "

‘जय जय जय बजरंगी बली...’

Sat, 23 Apr 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
'Jai Jai Jai Bajrangi strong ... "
दक्षिणेश्वर बाल हनुमान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : amarujala

विज्ञापन
कानपुर। ‘जय जय जय बजरंगी बली..’ हनुमान की जयंती पर शहर के हनुमान मंदिरों में दिन भर खूब जयकारा लगा। कड़ी धूप में नंगे पांव लाइन में लगे भक्तों ने बाबा बजरंग बली को लड्डू, पुए और फलों का भोग लगाया। जगह-जगह आरती और भजन संध्या के साथ कीर्तन किया गया। मंदिरों में भक्तों ने हनुमान चालीसा पढ़ी और बाहर बंदरों को गुड़-चना अर्पित किया।
पनकी के श्री हनुमान मंदिर में दिन भर भक्तों की भीड़ रही। मंदिर के महंत जितेंद्र दास ने भक्तों संग बजरंगबली की आरती की। मंदिर में भक्तों को भंडारे का प्रसाद भी चढ़ाया गया। दक्षिणेश्वर मंदिर जीटी रोड में भक्तों ने लाइन लगाकर पवन पुत्र हनुमान के दर्शन किए। बाबा सोटे वाले हनुमान मंदिर किदवई नगर, श्रीसंकट मोचन मंदिर किदवई नगर, श्री संकट मोचन धाम बर्रा, श्रीराम जानकी मंदिर बर्रा-2, शास्त्री नगर संकट मोचन हनुमान मंदिर और पटकापुर हनुमान मंदिर में दीपक जला कर भगवान का जयकारा लगाया गया।
विज्ञापन

मानस मंच ने हनुमान जयंती मनाई
बिठूर स्थित मानस मंच केंद्रीय समिति के मुख्यालय पर हनुमान जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य रघुराज अवस्थी ने कहा कि कर्म को प्रभु सेवा में लगाना भी भक्ति है। ओम शुक्ला ने भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दिनेश अवस्थी, राकेश, नागेंद्र, सूबेदार पांडे आदि मौजूद रहे। उधर, बर्रा-6 स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हनुमान जयंती के पर बूंदी का वितरण किया। इस दौरान अंबुज शुक्ला, जेपी पाल, नीरज चौहान, विनोद शास्त्री, सूरज पाल, विमल यादव और सोनू मारवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां अंजनि के लाल थोड़ा ध्यान दीजिए...
छावनी स्थित सत्ती चौरा श्री बालाजी मंदिर पर 42वें जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह नंद कुमार महाराज ने हवन पूजन व कन्या भोज से भंडारे की शुरुआत की। यहां कोलकाता से आए भजन गायक दीपक ने संकट मोचन संकट काटो..., मां अंजनी के लाल थोड़ा ध्यान दीजिए.. जैसे भावपूर्ण भक्ति गीत गाकर समा बांध दिया। यहां सजी झांकियों के दर्शन करने को भक्त उमड़े। अंत में महा आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, विशंभर अवस्थी, महावीर शर्मा, रमेश निगम, पंकज गुप्ता, नरेश बाजोरिया, सुयश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
महाआरती संग भंडारा
श्री बालाजी सेवा संस्थान ने गोकुल प्रसाद धर्मशाला सरसैया घाट में हवन पूजन कर महाआरती और भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में वाराणसी के पंडित रामवीर उपाध्याय और अवधेश शास्त्री संग 11 पंडितों ने आहुति देकर जयकारा लगाया। संयोजन अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, अमर मिश्रा, आकाश, गौरव, उमेश कश्यप, विनोद साहू और राकेश कुमार मौजूद रहे।

सुंदर कांड और भंडारा
श्री बालाजी सरकार मेहंदीपुर के जयंती महोत्सव पर नमक फैक्ट्री चौराहा स्थित आशीष कांप्लैक्स में सुंदर कांड पाठ और विशाल भंडारा हुआ। श्री बालाजी सरकार गुरु परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा की जय-जयकार के बाद हुए भंडारे में करीब दो हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्रीय विधायक, सांसद ने भी बाबा को शीश नवाया। इस मौके पर यजुवेंद्र सिंह, देवेंद्र गंगवार, राजीव तनेजा व गुरु परिवार सेवा समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed