{"_id":"5e42a5f28ebc3ee60901522b","slug":"summons-against-12-people-for-counseling-submitting-fake-records","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: फर्जी अभिलेख से काउंसलिंग में 12 लोगों के खिलाफ सम्मन, बीएसए ने पकड़ा था फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: फर्जी अभिलेख से काउंसलिंग में 12 लोगों के खिलाफ सम्मन, बीएसए ने पकड़ा था फर्जीवाड़ा
Tue, 11 Feb 2020 06:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 11 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जी बीएलएड की डिग्री लगाकर काउंसलिंग कराने में 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल होने के बाद कोर्ट से सम्मन जारी किया गया है। इस फर्जीवाड़े में वर्ष 2017 में 31 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें विवेचक ने तीन लोगों को निकाल दिया था।
12 के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था और 16 लोगों के खिलाफ अभी विवेचना चल रही है। वर्ष 2016 में 16448 शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। जिले में 214 शिक्षकों के पदों पर भर्ती को 16, 17 और 24 अगस्त को काउंसलिंग कराई गई। तत्कालीन बीएसए संदीप चौधरी ने वंशीधर महाविद्यालय उरई झांसी से जारी बीएलएड (बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन) की डिग्री फर्जी होने की आशंका पर 31 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए।
जांच में इन सभी की डिग्री फर्जी मिली थीं। 11 जनवरी 2017 को बीएसए संदीप चौधरी ने फतेहगढ़ कोतवाली में इन 31 अभ्यर्थियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक ने जांच में तीन लोगों के नाम निकाल दिए।

आरोपी छिबमराऊ कोतवाली क्षेत्र के न्यू बस्ती सराय गुजरमल निवासी हिमांशु, मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी राजीव कुमार, कुलियान निवासी मुकेश कुमार, सुभाष नगर निवासी राहुल कुमार, रामनगर निवासी अरुण कुमार, इब्राहिमगंज निवासी जितेंद्र शर्मा, फिरोजाबाद के सिरसागंज घिरोर निवासी सुमन, मैनपुरी जिले के थाना किशनी के गांव नगला गोकुल निवासी संतोष कुमार, बेवर थाने के गांव बहोरी नगला निवासी हरवीर समेत 12 लोगों के खिलाफ विवेचक ने कोर्ट में धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े में आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए थे। कोर्ट ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ सम्मन जारी कर दिया है।
इनके खिलाफ चल रही विवेचना
कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी एकता दुबे, मोहल्ला भवानीगंज रामनगर निवासी रामानंद, रकवा विशुनगढ़ निवासी ध्रुव प्रताप सिंह, गुरसहायगंज के मीरपुर निवासी अवधेश कुमार, मैनपुरी के गांव ब्योती खुर्द निवासी संजय यादव, कानपुर किदवई नगर निवासी अपूर्वा अग्निहोत्री, कन्नौज के छिबरामऊ के चंदरपुर निवासी चांदनी देवी, सौरिख के गांधी नगर निवासी सुग्रीव द्विवेदी, चंदरपुर निवासी आलोक कुमार, पट्टीपुरी निवासी शिवेंद्र सिंह, गंजडुडवारा कासगंज निवासी चाहत मियां, एटा के नियर मेहता पार्क निवासी अलका मिश्रा व छिबरामऊ के मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी माला देवी के खिलाफ विवेचना चल रही है।