फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Summer is now cultivated pulses

अब होगी दलहन की ग्रीष्मकालीन खेती

Wed, 10 Feb 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 10 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Summer is now cultivated pulses

अब दलहन की ग्रीष्म कालीन खेती की जाएगी। इस पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की मुहर लग गई है। इसके मुताबिक अप्रैल, मई और जून में जो खेत खाली पड़े रहते हैं, उनमें उड़द, मंग की खेती की जाएगी।

विज्ञापन


यूपी सहित उत्तर भारत के तमाम राज्यों के 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में दलहन की खेती का लक्ष्य तय किया गया है। इससे दलहन की पैदावार करीब 20 लाख टन बढ़ाया जाना है।
विज्ञापन


आईसीएआर और आईआईपीआर ने मंगलवार को गैर पारंपरिक क्षेत्रों में दलहनी फसलों का प्रसार विषयक दो दिवसीय (9-10 फरवरी) कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्घाटन आईसीएआर के संयुक्त महानिदेशक डॉ. डीबी सिंह ने किया। साथ ही कहा कि यूपी, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में धान, गेहूं की खेती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के आखिरी सप्ताह से खेत खाली होते हैं, जो अप्रैल, मई और जून में ऐसे ही पड़े रहते हैं। अब इसका लाभ दलहनी फसलों की बुआई से लिया जाएगा। आईआईपीआर के निदेशक प्रो. एनके सिंह ने कहा कि मंूग और उड़द की अच्छी प्रजातियां हैं। 55 दिन में पकने और चार सिंचाई में पैदा होने वाली प्रजाति भी है। इसका सफल परीक्षण किया जा चुका है।

दलहन विकास निदेशालय भोपाल के निदेशक डॉ. एके तिवारी ने कहा कि भारत में 200 लाख टन दाल की जरूरत पड़ती है लेकिन पैदावार 170-180 लाख टन ही हो पा रही है। ग्रीष्म कालीन खेती से दलहनी फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सकती है। प्रोडक्शन बढ़ने के बाद दाल की महंगाई भी नियंत्रित होगी।


कोआर्डिनेटर डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि यूपी के कई जिलों मेें ग्रीष्मकालीन दलहनी फसलों की बुआई इस बार कराई जाएगी। इसका खाका तैयार किया जा चुका है। दो दिवसीय कार्यशाला में तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित 10 राज्यों के दलहन विज्ञानी, अधिकारियों ने हिस्सा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed