{"_id":"6823a98bd56c9040120ed591","slug":"summer-camps-will-be-organized-in-134-schools-of-the-district-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1110458-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जिले के 134 स्कूलों में आयोजित होंगे समर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जिले के 134 स्कूलों में आयोजित होंगे समर कैंप
विज्ञापन
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में 21 मई से 10 जून तक ग्रीष्मावकाश समर कैंपों को लेकर बैठक की। यह कैंप जनपद के 113 अशासकीय सहायता प्राप्त और 21 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होंगे। स्कूलों में होने वाली गतिविधियों की निगरानी के साथ बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को नियमित मॉनिटरिंग के लिए निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि समर कैंप के दौरान बच्चों के बनाई गई सामग्री के स्टॉल लगाए जाएंगे। विशेष विधि से बनाए गए व्यंजनों की बिक्री की जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी करेंगे। स्कूलों में चित्रकला, संगीत, नृत्य, ब्लॉग और कहानी लेखन, टीमवर्क, नेतृत्व कौशल, आत्म-प्रेरणा, योग, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित गतिविधियां होंगी। इसके लिए 21 विधाओं के विशेषज्ञों की टीम गठित होगी। बैठक में सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह आदि रहे।