{"_id":"601d94198ebc3ed1b30bda58","slug":"suicide-threat-dehat-news-knp6101214166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत ने दी आत्मदाह की चेतावनी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत ने दी आत्मदाह की चेतावनी, मचा हड़कंप
विज्ञापन
मूसानगर। उत्तरवाहिनी यमुना तट पर स्थित बजरंगबली मंदिर के महंत ने जमीन के विवाद में आत्मदाह करने की चेतावनी दे दी। इससे हड़कंप मच गया। कस्बे के लोग और स्थानीय थाने की पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन में सभी लोग वहां पहुंच गए। महंत को समझा कर शांत कराया गया। मामला श्री मुक्तादेवी मंदिर के प्रांगण के पास की जमीन का है।
महंत बद्री दास ने बताया कि गांव के बुद्धू व सुक्खू से उनके गुरु गोविंद दास ने शिष्य शिवराम के नाम बैनामा कराया था। उक्त जमीन का 2015 में सभी हिस्सा धारकों का सरकारी बटवारा कर दिए गया था। लेकिन श्री माता मुक्तेश्वरी जीर्णोद्धार समिति द्वारा उक्त जमीन में उनका कब्जा नहीं दिया जा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार अधिकारियों से की। सुनवाई न होने पर आत्मदाह करने के लिए लकड़ी आदि एकत्रित कर ली और श्री मुक्तेश्वरी मंदिर प्रांगण के बाहर बैठ गए थे। इसके बाद आत्मदाह की चेतावनी दी।
जानकारी होते ही पुलिस और कस्बे के लोग पहुंच गए। थाना प्रभारी रजनेश सिंह चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचे। महंत को समझा कर शांत कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मंदिर के महंत को आश्वासन दिया गया है कि वह अपनी जमीन संबंधी शिकायत अधिकारियों से करें। कानून पर भरोसा रखें न्याय मिलेगा। वहीं, श्री माता मुक्तेश्वरी जीर्णोद्धार प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि समिति जांच कराने को तैयार है। वह पैमाइश कराकर भ्रांति का समाधान करा सकते हैं। एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। यदि ऐसा है तो जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।